{"_id":"60705aea8ebc3e8c9376ba7e","slug":"dharmendra-reveals-he-had-a-crush-on-waheeda-rehman-after-watching-chaudhvin-ka-chand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'चौदहवीं का चांद' देख वहीदा रहमान पर दिल हार गए थे धर्मेंद्र, अभिनेत्री संग खूब किया करते थे फ्लर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चौदहवीं का चांद' देख वहीदा रहमान पर दिल हार गए थे धर्मेंद्र, अभिनेत्री संग खूब किया करते थे फ्लर्ट
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र बहुत सारी महिलाओं का क्रश रह चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने समय में धर्मेंद्र का क्रश किस हीरोइन पर था। जहन में सबसे पहला नाम हेमा मालिनी का ही आता है लेकिन यह गलत है। दरअसल, धर्मेंद्र ने एक शो के दौरान बताया कि वो एक समय पर सुपरहिट अदाकारा वहीदा रहमान पर दिल हार गए थे। आइए जानते हैं पूरे किस्से के बारे में...
Trending Videos
2 of 5
धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में धर्मेंद्र शत्रुघ्न सिन्हा के साथ डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शो के होस्ट राघव ने धर्मेंद्र को बताया कि वहीदा रहमान ने उन्हें बहुत बड़ा फ्लर्ट कहा था। वहीदा ने कहा था, 'धर्मेंद्र जी दिखाते बड़े सीधे साधे हैं पर वो बहुत फ्लर्ट हैं।' इस पूरी बातचीत का वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
चौदहवीं का चांद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद धर्मेंद्र पूरा किस्सा सुनाते हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, ‘मैंने वहीदा जी की फिल्म 'चौदहवीं का चांद' देखी थी। वो फिल्म देखने के बाद मैं क्या पूरा जमाना इन पर फिदा हो गया था। तो थोड़े हम भी फिदा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र आगे कहते हैं, ‘मैंने वहीदा जी के एक प्रोग्राम का वीडियो देखा था, जिसमें उन्हें कुछ एक्टर की तस्वीरें दिखाई गई थीं और पूछा गया था कि आपका क्रश किसपर था। वहिदा जी ने तुरंद बोला ‘धर्मेंद्र’। तो मैं सोचता हूं यार जब हम फिदा थे तब क्या हुआ था’। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं शो का एक कंटेस्टेंट धर्मेंद्र के ही मशहूर गाने ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ पर परफॉर्म करता है। परफॉर्मेंस देखने के बाद धर्मेंद्र कहते हैं ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है इस गाने में मुझे एक्टिंग नहीं करना पड़ी, मैं एक्टिंग नहीं करता था बस रोमांस करता था’। ये कहते हुए धर्मेंद्र जोर से हंसने लगते हैं। इसी बात पर शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ‘सही मायनों में अगर ही मैन का टाइटल किसी को मिला तो वो हमारे धर्मेंद्र भाई ही हैं इतने शर्माते रहे कि ही मैन बन गए।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।