मुंबई के कमाठीपुरा के लोगों की एकजुटता का असर काम कर गया है। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इन लोगों से बात करके ये खबर प्रकाशित थी कि न सिर्फ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर यहां के लोग दुखी है बल्कि इन लोगों का विरोध डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारण के लिए बनी वेब सीरीज ‘कमाठीपुरा’ को लेकर भी है। ‘अमर उजाला’ की खबर का असर ये हुआ है कि सीरीज के निर्माताओं को इसका नाम बदलना पड़ा है।
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का विरोध करने वालों को मुंबई पुलिस ने थाने में बिठाया, बोली, होर्डिंग भी उतारो
2 of 5
कमाठीपुरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दशकों पहले कमाठीपुरा का नाम बंबई को जानने वालों के बीच रेड लाइट एरिया के तौर पर बदनाम रहा। लेकिन, पिछले कुछ साल से यहां के युवाओं ने इसकी छवि बदलने की बहुत कोशिश की है और इसमें कामयाब भी रहे हैं। कमाठीपुरा के युवा नेता रुकेश गिरौला ने इसके लिए बहुत कोशिशें की हैं और जहां भी वह कमाठीपुरा का नाम वेश्यावृत्ति के संदर्भ में देखते हैं, इसका विरोध करते हैं।
3 of 5
कमाठीपुरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कमाठीपुरा के लोगों का समर्थन भी रुकेश को मिलता रहा है। बीते महीने के पहले इतवार को रुकेश और उनके समर्थकों ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और वेब सीरीज ‘कमाठीपुरा’ के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। लेकिन उसी दिन सुबह मुंबई के नागपाड़ा थाने की पुलिस ने रुकेश को उसके साथियों समेत उठा लिया। रुकेश और उनके दर्जनों साथियों ने अपने इस आंदोलन को ‘कमाठीपुरा की आवाज’ नाम दिया। मामला बढ़ता देख दो दिन बाद ही डिजनी प्लस हॉटस्टार ने इस सीरीज का प्रदर्शन अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया।
4 of 5
मीरा चोपड़ा ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसे लेकर सीरीज की मुख्य अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने ट्वीट भी किया था। मीरा के मुताबिक इस वेब सीरीज को केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के लिए स्थगित किया गया है। वेब सीरीज में नए सिरे से बदलाव किए जाने की बात भी मीरा ने अपनी ट्वीट में लिखी है। इस वेब सीरीज का प्रसारण शुक्रवार से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो गया है। लेकिन, ओटीटी प्रबंधन ने न सिर्फ इसके कंटेंट में बदलाव किया है, बल्कि इसका नाम भी बदल दिया है। सीरीज का नया नाम ‘द टैटू मर्डर्स’ रखा गया है।
5 of 5
मीरा चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘द टैटू मर्डर्स’ में मीरा चोपड़ा एक पुलिस अफसर बनी हैं जिसे एक मनोरोगी हत्यारे का पता लगाना है। ये शख्स महिलाओं का ही कत्ल करता है। सीरीज मे मीरा के साथ अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी पहली बार एक निगेटिव भूमिका में दिखेंगे। इन दोनों कलाकारों के अलावा सीरीज में वरिष्ठ कलाकार कुलभूषण खरबंदा और अनंग देसाई भी अहम किरदारों में हैं।