हिंदी सिनेमा के 'ही मैन' धर्मेंद्र अपने अभिनय के साथ साथ अपनी खुश मिजाजी और जिंदादिली के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही यह कहा जाता है कि जब उन्हें गुस्सा आता है तो संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है।फिल्म 'काजल' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा काफी चर्चित है। दरअसल, इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा राजकुमार और मीना कुमारी को भी कास्ट किया गया था। उस दौर में राजकुमार काफी मशहूर थे जबकि धर्मेंद्र अभी नए-नए बॉलीवुड में आए थे।
राजकुमार के मजाक से नाराज धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था उनका कॉलर, सेट पर आ गई थी मारपीट की नौबत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन