देश में फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का इस समय चलन सा शुरू हो गया है। अब तक कई फिल्में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देकर अच्छी कमाई कर चुकी हैं। अब इस सूची में कल हो न हो नाम भी शामिल होने जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार यह फिल्म थिएटर्स में 15 नवंबर को रिलीज होगी।
2 of 5
कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
धर्मा प्रोडक्शंस ने किया दोबारा रिलीज का एलान
इस बात की जानकारी खुद फिल्म का निर्माण करने वाले बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर दी है। एक्स पर प्रोडक्शन हाउस की ओर से लिखा गया, "लाल अब सबके दिल का हाल है, होने वाला अब कमाल है। कल हो न हो 15 नवंबर से फिर से सिनेमाघरों में...।" इसके साथ ही पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में बताया गया है कि फिल्म को पीवीआर और आईनॉक्स में देखा जा सकेगा।
3 of 5
कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस फिल्म के दोबारा रिलीज के एलान पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस कल्ट क्लासिक फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए शुक्रिया।" एक अन्य ने लिखा, "मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।" फिल्म के एक प्रशंसक ने लिखा, "मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है।" इन लोगों के अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने कमेंट के जरिए फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
4 of 5
कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
पिछले साल मनाई गई 20वीं सालगिरह
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म कल हो न हो को लोग आज भी इसकी कहानी, गाने और संवाद के लिए याद करते हैं। दर्शकों को फिल्म में शाहरुख की अदाकारी भी काफी ज्यादा पसंद आई थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस फिल्म के कई सीन वायरल होने लगते हैं। पिछले साल ही इस फिल्म की 20वीं सालगिरह मनाई गई थी।
5 of 5
कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म
कल हो न हो सिनेमाघरों में 28 नवंबर 2003 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 72 लाख रुपये से ओपनिंग ली थी। वहीं, टिकट खिड़की पर फिल्म का कुल कलेक्शन 38.55 करोड़ रुपये रहा था। इस धांसू कमाई की वजह से फिल्म को हिट घोषित किया गया था।
Naga Chaitanya: हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, बताई ये वजह