फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी: 'देवा श्री गणेशा' से लेकर 'सुनो गणपति बप्पा' तक, त्योहार में रंग भरते हैं बॉलीवुड के ये गाने

Sun, 13 Sep 2026 08:33 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Sep 2026 08:33 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के त्योहार को बॉलीवुड ने अपनी तरह से खास बनाने की कोशिश की है। इस मौके के लिए इंडस्ट्री ने खास गाने बनाए हैं। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर बजने वाले कुछ मशहूर गानों के बारे में।
 

विज्ञापन
Deva Shree Ganesha to Suno Ganpati Bappa Morya these are the famous songs on Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी पर बजने वाले मशहू गाने - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्ति, संगीत और जोश से भरा होता है। इसमें उत्साह, हर्ष और उल्लास के रंग भरने में बॉलीवुड ने भी अपना योगदान दिया है। बॉलीवुड ने कई गानों के जरिए गणपति बप्पा के प्रति भक्ति और समपर्ण की भावना को अपने अलग अंदाज में पेश किया है।

ये गाने सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। हर गणेश चतुर्थी पंडालों, गलियों और घरों में भी गूंजते हैं। गानों में जहां एक तरफ बप्पा के स्वागत की खुशी साफ झलकती है, वहीं दूसरी तरफ आखिरी दिन उनको विदा करने का दुख और अगले बरस जल्दी आने का वादा भी है। जानिए बॉलीवुड के उन गानों के बारे में जिनका बप्पा से गहरा रिश्ता है।
Deva Shree Ganesha to Suno Ganpati Bappa Morya these are the famous songs on Ganesh Chaturthi
मौर्या रे - फोटो : सोशल मीडिया
मौर्या रे: डॉन 
जावेद अख्तर की कलम से निकला और शंकर महादेवन की आवाज में गाया गया गाना 'मौर्या रे' गणेश चतुर्थी के त्योहार में एक नया रंग लाता है। यह गाना गणपति विसर्जन जुलूसों में भक्तों को झूमने पर मजबूर करता है। साथ ही गणपति विसर्जन को भी खास बना देता है।
Deva Shree Ganesha to Suno Ganpati Bappa Morya these are the famous songs on Ganesh Chaturthi
देवा श्री गणेशा - फोटो : सोशल मीडिया
देवा श्री गणेशा: अग्निपथ  
बॉलीवुड फिल्म 'अग्निपथ' का गाना 'देवा श्री गणेशा' गणेश चतुर्थी पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक है। अमिताभ भट्टाचार्य की कलम से निकले इस गाने को अजय गोगावले ने आवाज दी है। भक्ति में डूबा यह गाना जोशीला और आस्था से भरा है। इसे त्योहार पर खूब बजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Shree Ganesha to Suno Ganpati Bappa Morya these are the famous songs on Ganesh Chaturthi
सुनो गणपति बप्पा मोरया - फोटो : सोशल मीडिया
सुनो गणपति बप्पा मोरया: जुड़वा 2 
वरुण धवन की अदाकारी वाली फिल्म 'जुड़वा 2' का गाना 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' गणेश चतुर्थी के त्योहार पर लोगों में नया जोश भर देता है। दानिश साबरी की कलम से निकले इस गाने को अमित मिश्रा ने आवाज दी है। वरुण धवन ने अपनी डांस और अदाकारी से इस गाने को और खास बना दिया है।
विज्ञापन
Deva Shree Ganesha to Suno Ganpati Bappa Morya these are the famous songs on Ganesh Chaturthi
सड्डा दिल भी तू - फोटो : सोशल मीडिया
साड्डा दिल भी तू: एबीसीडी 
गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बजने वाले सबसे बेहतरीन गानों में 'साड्डा दिल भी तू' शामिल है। फिल्म 'एबीसीडी' के इस गाने को मयूर पुरी ने लिखा है, जबकि हार्ड कौर ने इसे आवाज दी है। भक्ति में डूबा यह गाना गणपति विसर्जन पर भक्तों में जोश भर देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed