फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 20 Salman Khan says Nasa Wants to research on Qazi Touqeer Amrapali Dubey Angry on Arishfa Khan

बिग बॉस 20: किस प्रतिभागी पर रिसर्च करना चाहता है नासा? सलमान ने दी जानकारी; अरिश्फा से हुई आम्रपाली की तकरार

Sun, 13 Sep 2026 06:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो के मेकर्स ने नए प्रोमो शेयर किए हैं। एक वीडियो में सलमान खान काजी तौकीर से मजाक करते दिखे हैं। वहीं एक दूसरे प्रोमो में आम्रपाली, अरिश्फा खान से भिड़ गई हैं।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Salman Khan says Nasa Wants to research on Qazi Touqeer Amrapali Dubey Angry on Arishfa Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

विस्तार

इन दिनों 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ ना कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है। कोई समझदारी की बात करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक हो जाती है। मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे आपस में भिड़ गई हैं। दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने काजी तौकीर को लेकर एक मजाकिया बात कही है।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Salman Khan says Nasa Wants to research on Qazi Touqeer Amrapali Dubey Angry on Arishfa Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
अरिश्फा पर क्यों बरसीं आम्रपाली?
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान से कहती हैं कि अरिश्फा तुमसे और उदिति से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं। इस पर अरिश्फा कहती हैं कि नहीं-नहीं मुझसे कोई नहीं डरता है। मुझसे आप लोगों के अलावा हर कोई बात करता है। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तुमको इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं कर सकती। तुम लोगों की दिक्कत यह है कि तुम लोगों के घरों के संस्कार निकालने लगती हो। अगर तुम्हें मेरे संस्कार नहीं पसंद हैं तो मुझसे बात मत करो।

तापसी पन्नू: बीच पर पति के साथ चिल अंदाज में दिखीं अभिनेत्री, सेलेब्स को पसंद आ रहा वीडियो; किए ऐसे कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Salman Khan says Nasa Wants to research on Qazi Touqeer Amrapali Dubey Angry on Arishfa Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्या अरिश्फा से जलता है पूरा घर?
इसके बाद आम्रपाली ने अरिश्फा को हिप्पोक्रेट कहा। इस पर अरिश्फा ने जवाब दिया कि मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं। मैं सॉरी बोलने आती हूं। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि सॉरी बोलने मत आया करो। इस पर अरिश्फा लगभग रोने लगती हैं और कहती हैं कि पूरा घर मुझसे जलता है। आम्रपाली अरिश्फा को नसीहत देते हुए कहती हैं कि दूसरे के परिवार के बारे में बात करने से पहले तुमको शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Salman Khan says Nasa Wants to research on Qazi Touqeer Amrapali Dubey Angry on Arishfa Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
किस पर रिसर्च करना चाहता है नासा?
शो के दूसरे प्रोमो में सलमान खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि आज मुझे नासा वालों का कॉल आया था। उन्होंने एक चिप दिखाते हुए कहा कि इसे काजी तौकीर ने बनाया है। इस पर काजी कहते हैं कि ये मैंने कब किया। इस पर सलमान खान कहते हैं कि जब आप 12 साल के थे। इसको जब आप इंसानी दिमाग में लगाते हो, तो वह व्यक्ति सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। सलमान काजी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इतनी चीजों का इजाद किया है इन्होंने कि ये सोते-सोते कुछ कर जाते थे। इसलिए नासा वाले आपकी खोपड़ी पर रिसर्च करना चाहते हैं। इस पर सभी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed