फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू: बीच पर पति के साथ चिल अंदाज में दिखीं अभिनेत्री, सेलेब्स को पसंद आ रहा वीडियो; किए ऐसे कमेंट

Sun, 13 Sep 2026 05:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

Viral Video: अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में वह अपने पति के साथ चिल अंदाज में हैं, जिसे फैंस और सेलेब्स पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Taapsee Pannu tried to climb on tree with the help of husband Mathias Boe video goes viral
पति के साथ तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म 'गांधारी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह अपने पति और पूर्व बैडमिंटन स्टार मैथियास बो के साथ बीच पर छुट्टियां मनाने निकली हैं। उन्होंने छुट्टियों की एक खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी पोस्ट वायरल है और इस पर फैंस के साथ सेलेब्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या खास है?
Taapsee Pannu tried to climb on tree with the help of husband Mathias Boe video goes viral
पति के साथ तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी की पोस्ट में क्या है?
तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मजेदार वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह बीच पर एक पोज देने की कोशिश कर रही हैं। उनके पति उन्हें उस स्टंट में सहारा देने के लिए मजेदार तरीके से संघर्ष करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि अभिनेत्री बीच पर लगे नारियल के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
Taapsee Pannu tried to climb on tree with the help of husband Mathias Boe video goes viral
पति के साथ तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
शानदार है कैप्शन
वीडियो में तापसी पन्नू को अपने पति से कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे ऊपर की तरफ धक्का दो। वीडियो शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा 'शानदार जगह, सपोर्टिव पति, वायरल होने लायक तस्वीर। बाद में सोचा कि आखिरी कोशिश में एआई का इस्तेमाल किया जा सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu tried to climb on tree with the help of husband Mathias Boe video goes viral
पति के साथ तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
क्या यूजर्स को पसंद आया वीडियो?
इस वीडियो को फैंस के साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता अभिलाष थपलियाल ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'मासूम लोग।'  फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पोस्ट के कमेंट में लिखा 'हा हा हा हा।' एक तीसरे यूजर ने उन्हें बहुत अच्छा कपल बताया। एक और यूजर ने मजाक में पूछा 'ये क्या हो रहा भाई, ये क्या हो रहा है।'
विज्ञापन
Taapsee Pannu tried to climb on tree with the help of husband Mathias Boe video goes viral
पति के साथ तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
कब हुई कपल की शादी?
आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने मैथियास बो से 23 मार्च 2024 को उदयपुर में शादी की। 
यह एक निजी समारोह था, जिसमें सिख और ईसाई दोनों परंपराओं से शादी की गई थी। 
इस समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
'पिंक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर तापसी पन्नू अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों और पर्सनल लाइफ के बीच एक दायरा बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed