शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' सिनेमाघरों में लग चुकी है। मलयालम फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों पर असर नहीं कर पा रही है। रोशन की 'देवा' उन्हीं की मलयालम भाषा की फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ की हिंदी रीमेक है। अब बात 'देवा' की कमाई की करें तो पहले ही दिन इसका भविष्य साफ हो गया। फिल्म अपनी लागत का दस फीसदी भी नहीं कमा पाई। दूसरे दिन कितनी कमाई हुई है? जानते हैं...
Deva Review: गुस्से के ‘कबीर सिंह’ वाले स्थायी भाव में दिखा ‘देवा’, मलयालम क्लासिक की सस्ती मुंबइया रीमेक
2 of 5
देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमाई के मामले में सुस्त शुरुआत, औसत से भी निचले पायदान पर
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'देवा' ने कल शुक्रवार को 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इस फिल्म के बजट के मुताबिक यह दस फीसदी भी नहीं। 'देवा' का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत ही खराब रही है। माना जाता है कि कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का अगर दस फीसदी कमाए तो वह औसत है। वहीं, 20 फीसदी कारोबार करे तो अच्छी शुरुआत है। मगर, शाहिद की फिल्म के आंकड़े तो इसे औसत में भी नहीं रख पा रहे।

3 of 5
देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन भी नहीं लगी नैया पार
दूसरे दिन इसकी कमाई में और ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन 'देवा' ने 4.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म दो दिनों में 9.78 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। 31 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में पवैल गुलाटी , प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी हैं।
Deva Day 1 BO Collection: शाहिद की इन फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे रही ‘देवा’, 80 करोड़ लगाकर कमाए बस पांच करोड़
4 of 5
देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स बनी चुनौती?
फिल्म 'देवा' की रिलीज से पहले इसे इस तरह प्रचारित किया गया कि दर्शकों को उनका 'कबीर सिंह' वाला अंदाज याद हो आया। वे उसी तेवर और कहानी की उम्मीद लगा बैठे। मगर, 'देवा' में वैसा कुछ नहीं है। दूसरा फिलहाल लगी अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' भी चुनौती बन पड़ी है, जिसकी भावुक कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है।
क्या है फिल्म ‘देवा’ की कहानी
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। वह एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच जब देव करता है, इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। क्या देव केस सॉल्व करता है? धोखा देने वालों के साथ वह क्या करता है। यही फिल्म की कहानी है।