फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   DC producer gifts BMW anirudh ravichander lokesh kanagaraj and arun matheswaran fans worried about wamiqa

डीसी: प्रोड्यूसर ने लोकेश-अनिरुद्ध के साथ निर्देशक को तोहफे में दी लग्जरी कार , फैंस ने पूछा- वामिका का क्या?

Fri, 11 Sep 2026 11:54 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

  Dc Producer Gift Bmw To Aniruddha And Lokesh: फिल्म ‘डीसी’ के निर्माता कलानिधि मारन ने फिल्म की टीम पर तोहफों की बारिश की है।  हालांकि इस दौरान फिल्म की अभिनेत्री वामिका गब्बी में टीम के साथ नजर नहीं आईं। इसे लेकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
DC producer gifts BMW anirudh ravichander lokesh kanagaraj and arun matheswaran fans worried about wamiqa
फिल्म 'डीसी' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा की फिल्म ‘डीसी’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म की सफलता से खुश होकर निर्माता कलानिधि मारन ने फिल्म के निर्देशक अरुण मथेश्वरन, अभिनेता लोकेश कनगराज और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को कीमती तोहफा गिफ्ट किया है। 

विज्ञापन


कौन सी लग्जरी कार गिफ्ट की?

फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इससे सन पिक्चर्स के निर्माता कलानिधि मारन काफी खुश हुए। इसी खुशी में उन्होंने अरुण मथेश्वरन, लोकेश कनगराज और अनिरुद्ध रविचंदर को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की हैं। मगर कथित तौर पर फिल्म की अभिनेत्री वामिका गब्बी को कोई तोहफा नहीं दिया। इसके साथ ही इस मौके पर एक्ट्रेस कहीं दिखाई नहीं दीं। इस बात से फैंस काफी शॉक्ड हैं। 

विज्ञापन

DC producer gifts BMW anirudh ravichander lokesh kanagaraj and arun matheswaran fans worried about wamiqa
फिल्म 'डीसी' का टाइटल टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures


क्या दिया फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन 
निर्माता कलानिधि मारन द्वारा वामिका गब्बी को गिफ्ट न देने से फैंस काफी नाराज दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, 'वामीका को कार नहीं मिली? क्या आप सच में ऐसा सोच रहे हैं?'
दूसरे यूजर ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया, 'एक दिलचस्प सवाल - फिल्म की सफलता के बाद कार गिफ्ट करना दक्षिण में एक चलन है, तो ये लोग गिफ्ट में मिलने वाली इतनी सारी कारों का क्या करते हैं? वैसे, यह देखकर बहुत निराशा हुई कि वामिका गब्बी को कार नहीं मिली | वह फिल्म की जान थीं।'

फिल्म ‘डीसी’ की कास्ट 
‘डीसी’ में लोकेश कनगराज, संजना कृष्णमूर्ति और वामिका गब्बी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेस्वरन ने किया था। वहीं फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ था।  यह एक्शन ड्रामा फिल्म थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये था।

DC producer gifts BMW anirudh ravichander lokesh kanagaraj and arun matheswaran fans worried about wamiqa
फिल्म 'डीसी' में वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

फिल्म ‘डीसी’ का कलेक्शन 

  • फिल्म ‘डीसी’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म ने ओपनिंग डे में 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • फिल्म ने सबसे ज्यादा अपनी रिलीज के तीसरे दिन 6.6 करोड़ का कमाई की। 
  • भारत में फिल्म ने 69.33 करोड़ की कमाई की। 
  • वहीं फिल्म ने विदेशों से 23.30 करोड़ की कमाई की। 
  • फिल्म  ‘डीसी’ का टोटल कलेक्शन 103.06 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed