प्रियंका चोपड़ा की शादी की पहली तस्वीर का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और निकयंका की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने हुए हैं। तस्वीर में प्रियंका के साथ तीन और लोग भी नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की पहली तस्वीर LEAK, लाल रंग के लहंगे के साथ पहने हुई थीं चूड़ा और कलीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में प्रियंका लाल रंग के जोड़े के साथ हाथ में कलीरें और चूड़ा पहने हुए हैं। कहा जा रहा है प्रियंका ने अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना है। इस तस्वीर में प्रियंका मंडप की ओर आती हुई नजर आ रही हैं।
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@niyankaslove) on
खबरों की मानें तो 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। सबसे पहले पूजा हुई उसके बाद हल्दी और फिर चूड़ा सेरेमनी हुई। शादी का कार्यक्रम शाम को 6 बजे शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक प्रियंका जयमाला के दौरान भावुक हो गई थीं।
प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू दो रिवाजों से शादी की है। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन तो वहीं 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी की। शादी की तैयारियों से लेकर एक-एक तस्वीर तक सभी कुछ काफी सीक्रेट रखा गया था। शादी के पहले की फंक्शन की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह तस्वीरें मेहंदी और संगीत सेरेमनी की है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह प्रियंका-निक भी दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा जबकि दूसरा मुंबई में। जानकारी के मुताबिक दिल्ली रिसेप्शन में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे जबकि मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां नजर आएंगी।