आखिरकार काफी विवादों के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। एक और जहां इस खबर से शाहिद और दीपिका के फैंस के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा है।
पढ़ें-मम्मी करीना की गोद में उदास दिखे नन्हें तैमूर, स्विट्जरलैंड में बिता रहे थे छुट्टियां
दरअसल दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज की डेट फाइनल होने के बाद खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किए गए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट बदलकर अब 9 फरवरी 2018 कर दी गई है।
फिल्म 'अय्यारी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी खुद ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके फैंस को दी।
इससे पहले 'अय्यारी' के निर्देशक नीरज पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म किसी भी बड़ी फिल्म से टकराए, जिसका नुकसान हमें उठाना पड़े।'
वहीं 'अय्यारी' में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ किया कि एक बार 'पद्मावती' की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी मिल जाए तो उसके बाद उनकी टीम अपना फैसला लेगी।