दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते हैं और दीपिका के साथ मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट करते रहते हैं।
बैट से दीपिका पादुकोण ने कर दी पति रणवीर की पिटाई, यूजर्स बोले- 'शादी करके फंस गए यार'
हाल ही में रणवीर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दीपिका के हाथ में बैट है और वो इससे रणवीर की पिटाई करती हुई नजर आ रही हैं। रणवीर ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी जिंदगी की कहानी...रील और रियल लाइफ।
Story of my Life 😅 Real & Reel ! @deepikapadukone @83thefilm 🏏🎥🎞
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- शादी करते फंस गया मेरा यार। एक ने लिखा- ऐसी बीवी से पिटने का मजा ही कुछ और है। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन देखने को मिले।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।