फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show

गौरव गुप्ता: जाति और लहजे पर मजाक करना पड़ा कॉमेडियन को भारी, वीडियो देख भड़के लोग; जानें क्या है पूरा मामला?

Fri, 09 Oct 2026 03:47 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 09 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

Gaurav Gupta Jokes On Woman: कॉमेडियन गौरव गुप्ता सोशल मीडिया पर इस समया काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह एक महिला का मजाक उड़ा रहें हैं।

विज्ञापन
Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
गौरव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन गौरव गुप्ता इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके स्टैंडअप शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। वीडियो में गौरव दर्शकों के बीच बैठी एक महिला को उसके यादव सरनेम के आधार पर 'यादवनी' कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि उसे इस नाम से बुलाया जाना पसंद नहीं है, लेकिन गौरव फिर भी सवाल करते रहे। इसके बाद कॉमेडियन महिला के बोलने के तरीके, स्कूल और लाइफस्टाइल पर भी टिप्पणी करते हैं। इस पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि कॉमेडियन ने मजाक के नाम पर महिला को सबके सामने शर्मिंदा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
गौरव गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम- @gaurav_comic
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में गौरव सबसे पहले महिला का नाम पूछते हैं और फिर उन्हें 'यादवनी' कहकर बुलाते हैं। महिला इस बात को मानती है, लेकिन कहती है कि उसे इस नाम से बुलाया जाना पसंद नहीं है। इस पर गौरव हैरानी जताते हुए पूछते हैं कि ये आपकी सांस्कृतिक जड़ें हैं, है ना। महिला जवाब देती है कि मुझे यह सुनना अच्छा नहीं लगता।

इसके बाद गौरव महिला के पति को लेकर टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि तुम्हारा पति बनिया है। फिर वह महिला के बोलने के अंदाज पर सवाल उठाते हैं और पूछते हैं कि क्या वह विदेश से आई है या गुरुग्राम से है। महिला के गुरुग्राम से होने की बात पता चलने पर गौरव कहते हैं कि गुरुग्राम से हो तो इतना एटीट्यूड किस बात का है?

महिला के बोलने के तरीके का मजाक उड़ाते हुए वह कहते हैं कि आपका एक्सेंट तो ऐसा है, जैसे सीधे ऑक्सफोर्ड से यहां आ गई हों। इसके बाद गौरव महिला से उसके स्कूल के बारे में पूछते हैं। महिला बताती है कि उसने पाथवे स्कूल से पढ़ाई की है। इस पर गौरव स्कूल और उसके बोलने के अंदाज को लेकर मजाक करते हैं।
विज्ञापन

Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
गौरव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत आगे बढ़ने पर गौरव महिला से उनके काम के बारे में पूछते हैं। वह महिला के अंग्रेजी बोलने के तरीके की नकल करते हैं और उनकी लाइफस्टाइल पर भी टिप्पणी करते हैं। साथ ही, वह सवाल करते हैं कि क्या महिला आर्थिक रूप से अपने पति पर निर्भर है।

एक जगह गौरव कहते हैं कि आप अभी अपने पति के पैसों पर खर्च चला रही हैं? ओह माय गॉड, फिर इस एक्सेंट का क्या मतलब है? वह महिला को कॉल सेंटर में काम करने की सलाह देते हुए कहते हैं कि हाउसवाइफ बनकर वह अपनी काबिलियत बर्बाद कर रही है। वीडियो में वह महिला के बोलने के तरीके और घर के कामों को लेकर भी कई टिप्पणियां करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
गौरव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई। इनमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा भी शामिल हैं। उन्होंने दर्शकों में से किसी एक व्यक्ति को मजाक का निशाना बनाने के तरीके पर सवाल उठाया।

अरुण बोथरा ने एक्स पर लिखा, 'अगर आपकी कॉमेडी इस बात पर निर्भर करती है कि आप दर्शकों में से किसी को बेइज्जत करके बाकी लोगों को हंसाएं, तो यह समझदारी वाली कॉमेडी नहीं है। लोगों को हंसाने के लिए टैलेंट चाहिए। किसी एक व्यक्ति को मजाक का निशाना बनाना आसान है। सबसे अच्छा मजाक वह होता है, जिसमें उस व्यक्ति समेत सभी लोग हंसें, जिसके बारे में मजाक किया जा रहा है।'

Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
गौरव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने कहा कि महिला के 'यादवनी' कहे जाने पर अपनी नाराजगी जताने के बाद गौरव का व्यवहार और ज्यादा आपत्तिजनक हो गया। कुछ लोगों ने कॉमेडियन की आलोचना करते हुए कहा कि वह बार-बार जाति, बोलने के तरीके और सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर मजाक करते हैं। एक यूजर ने इस बातचीत को कॉमेडी के बजाय किसी को परेशान करने जैसा बताया। यूजर का कहना था कि किसी के अलग तरीके से बोलने या अलग लाइफस्टाइल होने के कारण उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

Comedian Gaurav Gupta Backlash After Caste Accent Jokes On Woman In Show
कॉमेडियन गौरव गुप्ता - फोटो : संवाद
कुछ लोगों ने किया गौरव का बचाव
हालांकि, इस विवाद पर सभी लोग गौरव की आलोचना नहीं कर रहे हैं। कुछ दर्शकों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उनके शो में आने वाले लोग उनके कॉमेडी करने के अंदाज से परिचित होते हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि वहां अचानक बातचीत के दौरान तीखे मजाक भी हो सकते हैं। एक यूजर ने कॉमेडी शो में जाने की तुलना क्रिकेट मैच देखने से की। उसका कहना था कि दर्शकों को किसी शो में जाने से पहले कलाकार के अंदाज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

एक अन्य दर्शक ने कहा कि कुछ कॉमेडियन गाली-गलौज और निजी टिप्पणियों के सहारे मजाक करते हैं, लेकिन इसके बावजूद गौरव कई दूसरे कॉमेडियन से बेहतर हैं। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर क्राउड-वर्क कॉमेडी की सीमाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर तब, जब मजाक जाति, बोलने के तरीके, पेशे और किसी की निजी जिंदगी से जुड़ा हो। गौरव के समर्थक इन बातों को उनकी बेबाक कॉमेडी का हिस्सा मानते हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि किसी को सबके सामने शर्मिंदा करके हंसाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed