{"_id":"6ac8c3b2a01b101c1204c0fc","slug":"sandhya-mridul-on-abuse-after-nana-patekar-death-does-a-person-stop-being-an-abuser-when-they-die-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संध्या मृदुल: अभिनेत्री का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या नाना-तनुश्री केस पर दिया बड़ा बयान? सोशल मीडिया पर मचा बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संध्या मृदुल: अभिनेत्री का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या नाना-तनुश्री केस पर दिया बड़ा बयान? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Fri, 09 Oct 2026 04:07 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:07 PM IST
सार
Sandhya Mridul: अभिनेत्री संध्या मृदुल ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
नाना पाटेकर और संध्या मृदुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अभिनेत्री संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा सवाल उठाया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने पूछा कि क्या किसी इंसान की मौत के बाद उसके किए गलत काम भी खत्म हो जाते हैं? संध्या ने कहा कि किसी के दुनिया से चले जाने से उसके दिए दर्द और जख्म खत्म नहीं हो जाते। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्होंने उस दर्द को झेला है।
संध्या ने क्या कहा?
संध्या ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'क्या किसी इंसान के निधन के बाद वह शोषण करने वाला नहीं रह जाता?' उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या उसके जाने के साथ उससे जुड़ा दर्द भी खत्म हो जाता है? अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों ने उस दर्द को सहा है, उनके लिए ऐसा नहीं होता।
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संध्या ने इस बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि किसी की मौत से उसके किए नुकसान मिट नहीं जाते और न ही किसी के साथ हुए गलत व्यवहार की सच्चाई बदल जाती है।

Trending Videos
बिना नाम लिए खड़े किए सवाल
अभिनेत्री ने किसी के निधन के बाद होने वाली तारीफों और श्रद्धांजलि पर भी अपनी बात रखी। उनका कहना है कि जब हर तरफ किसी इंसान की तारीफ हो रही होती है, तब भी पीड़ितों का दर्द कम सच नहीं हो जाता। किसी के जाने का दुख मनाना गलत नहीं है, लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि कुछ लोग उस इंसान से जुड़ी तकलीफों को आज भी अपने साथ लेकर जी रहे होते हैं।
संध्या ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जब किसी इंसान के बारे में सिर्फ अच्छी बातें करने की इजाजत होती है, तो पीड़ितों को ऐसा महसूस हो सकता है कि उनकी सच्चाई को एक बार फिर दबा दिया गया है।
संध्या ने अपनी पोस्ट में किसी पीड़ित का नाम नहीं लिया और न ही किसी मामले का सीधे तौर पर जिक्र किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट को नाना पाटेकर के निधन के बाद चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर
- फोटो : X
2018 में तनुश्री दत्ता ने लगाए थे आरोप
संध्या मृदुल की इस पोस्ट के बीच साल 2018 का एक पुराना विवाद भी चर्चा में आ गया है। उस साल अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तनुश्री का कहना था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। इस मामले ने भारत में #MeToo आंदोलन को चर्चा में ला दिया था।
अक्टूबर 2018 में तनुश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, नाना पाटेकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। जून 2019 में मुंबई पुलिस ने मामले में नाना पाटेकर को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।
इसके बाद भी तनुश्री ने अलग-अलग मौकों पर इस मामले को उठाया। उन्होंने डराने-धमकाने और सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने की बात भी कही। मार्च 2025 में मुंबई की एक अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था और मामला खारिज कर दिया था। नाना पाटेकर ने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।

नाना पाटेकर
- फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन?
नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके बाद उनका निधन हो गया। नाना का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता: नाना के निधन पर दिया आपत्तिजनक बयान, सिने एसोसिएशन ने लगाई एक्ट्रेस को फटकार; जानें क्या कहा था