कठुआ केस में जावेद अख्तर के बयान और #MeToo पर माधुरी की राय सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक के बाद अब खबर है कि कुछ भारतीय हैकर्स ने बिग बी का बदला लेने के लिए अब पाकिस्तान में मौजूद सरकारी संस्थानों की वेबसाइट को हैक करके अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगा दी है। Indian Cyber Soldiers नाम के इस हैकर ग्रुप ने खुद इस बात की खुलासा ट्विटर पर किया है। इन हैकर ग्रुप ने पाकिस्तान की वेब साइट हैक करके न केवल अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगाई बल्कि हिंदुस्तान जिंदाबाद भी लिखा।
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में माधुरी दीक्षित एक मीडिया इवेंट में पहुंची। यहां उनसे महिलाओं के यौन शोषण के बारे में कई सवाल किए गए। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सोसाइटी की बात की।
एक महिला ने टीवी अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और धमकी का केस दर्ज कराया है। गोरखपुर के बेतियाहाता के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्वेता की शादी 12 मार्च 2018 को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी डॉ. विजय कुमार के बेटे विपुल तिवारी के साथ हुई थी। विपुल मुंबई में रहते हैं। श्वेता के मुताबिक ससुराल जाने पर पता चला कि पति ने उससे दूसरी शादी की है। पहली शादी मुंबई में रहने वाली अभिनेत्री स्वीटी वालिया के साथ की है। स्वीटी धारावाहिक व फिल्म में काम करती हैं। इसके बाद महिला ने स्वीटी वालिया समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और धमकी का मामला दर्ज करवाया है।
फिर मुश्किलों में सलमान, कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश करने पर दर्ज हो सकता है केस
झूठा शपथपत्र अदालत में पेश करने के मामले में अभिनेता सलमान पर भारी पड़ सकता है। वर्ष 1998 के हिरण शिकार मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट केस में सलमान की ओर से हथियार लाइसेंस गुम होने का शपथ पत्र पेश किया गया था। अभियोजन पक्ष ने वर्ष 2006 में अदालत को गुमराह करने के लिए झूठा शपथ पत्र पेश के आरोप लगाते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 340 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करने की अर्जी लगाई थी। सीजेएम, जोधपुर (ग्रामीण) की कोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई और अब फैसला 17 जून को आएगा।