केबीसी 18: धूम-धाम से मनाया गया अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, माधुरी और बेटे अभिषेक ने बढ़ाई रौनक
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का 11 अक्तूबर को जन्मदिन है। इससे पहले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में उनके बर्थडे का जश्न मनाया गया। साथ ही इस खास मौके पर बिग बी ने अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए।
विस्तार
बर्थडे के मौके पर मना खास जश्न
शो से कई प्रोमो वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें माधुरी दीक्षित और शो के कंटेस्टेंट भव्य तरीके से अमिताभ बच्चन का बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। नए एपिसोड के प्रोमो में नृत्य-संगीत और जश्न से भरा माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ फैंस भी बिग बी को बर्थडे की बधाई और उनके शानदार करियर के लिए ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं।
शो से सामने आए एक प्रोमो में अमिताभ अपनी मां के बारे में भी बात करते नजर आ रहे हैं। मां को याद करते हुए बिग बी ने कहा, 'मेरी मां भी सभी माताओं की तरह थीं। गंदगी उनको पसंद नहीं थी। वो एक सीख परिवार से थीं। बाऊजी इलाहाबाद के थे। उनका इंटरकास्ट मैरिज हुआ था। वो बहुत ही रोचक कहानी है। कभी उनकी आत्मकथा पढ़िएगा तो आपको पता चलेगा। एक दिन के अंदर मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया और तय किया कि बाऊजी के साथ वो विवाह करेंगी।'
देखें वीडियो-
- कुछ प्रोमो में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की भी झलक देखने को मिलती है।
- इससे साफ है कि बिग बी के बर्थडे सेलिब्रेशन में अभिषेक भी शामिल होंगे।
- सामने आए वीडियोज से साफ हो गया है कि नया एपिसोड काफी खास और दिलचस्प होने वाला है।
- इससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल: 'एक्स-बॉयफ्रेंड से चैट...', तेज प्रताप ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या पर किए बड़े खुलासे; कही ये बात