हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है । हर कोई ये जानना चाहता है कि बॉलीवुड के इन दो बड़े स्टार्स की शादी में क्या-कुछ होने वाला है । रणवीर और दीपिका पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ।
इनकी लवस्टोरी साल 2013 में आई फिल्म 'रामलीला' के सेट से शुरू हुई थी। अब 15 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं रस्में 13 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। खबर थी कि दीपिका और रणवीर विराट और अनुष्का की तरह ही इटली में शादी करेंगे। इसके लिए इटली के लेक कोमो को बुक किया गया है।
3 of 5
deepika ranveer
- फोटो : self
अब खबर है कि रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी का वेन्यू बदल दिया है । जी हां, शादी के 20 दिन पहले ऐसा फैसला लेना काफी शॉकिंग है । लेकिन वेन्यू बदलने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है । खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका के ज्यादातर रिश्तेदारों के लिए इटली पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है ।
इसी के चलते अब शादी इटली नहीं बल्कि मुंबई में होगी । खबर है कि मुंबई के वकलोवा में स्थित एक पांच सितारा होटल से संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन होगा । रणवीर और दीपिका ने उसी वेडिंग प्लानर को हायर किया है जिसने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी करवाई थी ।
इसके साथ रणवीर और दीपिका अपने बी-टाउन दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में एक लैविश रिसेप्शन देंगे । साथ ही एक रिसेप्शन बेंगलुरु में भी होगा । खबर है कि इसी दिन यानी 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में शादी करेंगे ।