हिंदी और तमिल भाषा में बनी फिल्म दंगे/पीओर का ट्रेलर हाल ही में इसके निर्माताओं ने जारी किया था। दोनों को ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में निर्देशक बिजॉय नांबियार ने अलग-अलग भाषा में बने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की।
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स
2 of 5
दंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में जब फिल्मों को अक्सर कई भाषाओं में डब किया जाता है। बिजॉय नांबियार ने अपनी इस फिल्म को हिंदी और तमिल भाषा में अलग-अलग शूट कर पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।
3 of 5
दंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजॉय दो भाषाओं में फिल्म की शूटिंग करने को लेकर कहा, " फिल्म की कहानी को वास्तविक और प्रमाणिक बनाए रखने के उद्देश्य से इस फिल्म को हिंदी और तमिल में एक साथ शूट करने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक भाषा के लिए अलग-अलग कलाकारों को कास्ट करना एक मुश्किल भरा काम था। ऐसा करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना पर काम करने की जरूरत होती है। फिल्म के सभी सीन को एक बार हिंदी और एक बार तमिल कलाकारों के साथ शूट किया गया। मेरा मानना है कि इसने कहानी कहने में एक अनूठी परत जोड़ दी है।"
4 of 5
पीओआर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी दंगे एक दो भाषा में बनी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। उनके अलावा निकिता दत्ता और टीजे भानू भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी, मधु अलेक्जेंडर ने किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज और रूक्स मीडिया के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।
5 of 5
पीओआर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिंदी के साथ-साथ इस तमिल भाषा में भी बनाया गया है। साउथ के लिए इसे 'पीओआर' नाम दिया गया है, जिसमें अर्जुन दास, कालीदास जयराम, टीजे बानू और संचना नटराजन जैसे सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने तमिल और हिंदी दोनों भाषा में ट्रेलर जारी किया है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा