टॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'जाट' है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Box Office Collection Report: 'देवा' नहीं कर सकी अच्छी शुरुआत, 100 करोड़ी क्लब में पहुंची 'स्काई फोर्स'
2 of 5
वामसी पेडिपल्ली
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई निर्देशक हिंदी सिनेमा में आने के लिए तैयार
इस फिल्म के जरिए गोपीचंद मालिनेनी अपने निर्देशन का जलवा बॉलीवुड में भी दिखाने जा रहे हैं। वहीं, टॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाने वाले एक और निर्देशक वामसी पेडिपल्ली भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। खबरों के अनुसार वामसी आमिर खान के साथ मिलकर बॉलीवुड में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं।
TV Villains: किलविश से लेकर ठाकुर सज्जन सिंह तक टीवी पर नजर आए कई विलेन, जानिए कौन-कौन डराने में हुआ कामयाब
3 of 5
बॉबी कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब ये निर्देशक भी कर रहे हिंदी सिनेमा में एंट्री की तैयारी
इन दोनों निर्देशकों के अलावा अब एक और टॉलीवुड के निर्देशक का नाम सामने आ रहा है जो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। वह निर्देशक कोई और नहीं, बल्कि बॉबी कोली हैं। उन्होंने टॉलीवुड में 'वॉल्टेयर वीरैया' और 'वेंकी मामा' जैसी फिल्में दी हैं।
4 of 5
बॉबी कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
बॉबी की बॉलीवुड में शुरुआत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फिलहाल, बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' के बाद बॉबी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक बार स्क्रिप्ट तैयार हो जाने के बाद वह बॉलीवुड के बड़े सितारों से संपर्क करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स करेगी।
5 of 5
बॉबी कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
मसाला फिल्मों के लिए मशहूर हैं बॉबी
बॉबी की फिल्मों में मसाला एंटरटेनमेंट का तड़का होता है। उनका दर्शकों को लुभाने का तरीका अलग ही होता है। ऐसे में उनकी बॉलीवुड फिल्म दर्शकों के लिए यह एक नया अनुभव हो सकता है।
संबंधित वीडियो