हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री रवीना टंडन ने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों की कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाले कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने की ठानी है। इसके लिए वह 'कोरोना हीरोज को सलाम' नाम से एक वर्चुअल म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाली हैं।
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
इसके जरिए वह डॉक्टरों, हेल्थ केयर वर्कर्स, पुलिस अफसरों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और सैनिटेशन वर्कर्स को सलाम करेंगी। रवीना के इस वर्चुअल म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिंदी गीतकारों के जाने-माने नाम जुड़ने जा रहे हैं जिसमें कैलाश खेर, शान, बाबुल सुप्रियो, ऊषा उत्थुप, मीका सिंह और वेद शर्मा प्रमुख हैं।
3 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : instagram

4 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : amar ujala mumbai
रवीना कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शुरुआत से ही लोगों का उत्साह बढ़ाने में लगी हुई हैं। उन्होंने 'जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम' नाम का एक अभियान चला रखा है जिसको देश भर के कोने कोने से भरपूर सहयोग मिल रहा है और उनके इस अभियान की खूब तारीफें भी हो रही हैं।
5 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : file photo
उनके इस अभियान से कई जाने-माने कलाकार जुड़ चुके हैं, जिनके वीडियोज आए दिन रवीना टंडन सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह इस अभियान के जरिए लोगों से यह भी गुजारिश कर रही हैं कि लोगों की मदद करने में जुटे लोगों से तमीज से पेश आया जाए। साथ ही वह गलत अफवाहों को फैलाने में दूसरों की मदद ना करने की भी विनती करती हैं।
पढ़ें: बाइस्कोप: संजू को चिढ़ाने के लिए टीना मुनीम ने तोड़े सारे बंधन, जैकी-अनिल की पहली सुपरहिट फिल्म