दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। देश में अब तक 2069 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से 53 लोगों की जान भी चली गई है। इस डर के माहौल में भी कुछ लोग हैं जो जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना बुधवार को मध्य प्रदेश में हुई जहां चांज करने पहुंचे डॉक्टर्स पर पथराव किया गया।
2 of 5
इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव
- फोटो : social media
दरअसल इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम पहुंची थी। लेकिन वहां कुछ लोगों ने इन पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोट आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
3 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : Social Media
इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कृपया स्वास्थ्य कर्मियों को अपना काम करने दीजिए। उनका काम आपको ही बचाना है। आपकी जान बचाने के लिए वो अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा करने की बजाए खतरे से खुद को जागरुक करिए। यह बेहूदा है।'
4 of 5
इंदौर
- फोटो : Social Media
इस घटना के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित धारा 186 , 188 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंदौर डीआईजी हरि नारायण चारी मिश्र ने बताया कि अन्य दस दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
5 of 5
इंदौर में दिखा डॉक्टरों का जज्बा
- फोटो : ANI
घटना के बाद जांच करने पहुंची टीम
हमले के बाद भी बहादुर डॉक्टर गुरुवार को एक बार फिर उसी इलाके में कोरोना संबंधी जांच के लिए पहुंचे। डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और जांच कार्यों को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने कहा कि हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं है, यह हमारा काम है और हम इसे करेंगे।
मस्जिद बंद करने के समर्थन में एक बार फिर आए जावेद अख्तर, कहा- 'मैं फतवे की इस मांग का समर्थन करता हूं'