साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी कल 22 अगस्त को अपने 65 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका तेलुगू सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में पूरे देश में उनकी पॉपुलैरिटी की तूती बोलती है और साल 2019 में वह एक और फिल्म में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी बड़े रोल में होंगे...
बता दें कि चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन साल 2017 से फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म से अमिताभ का लुक भी सामने आ चुका है जो बहुत वायरल हुआ था। फिल्म में चिरंजीवी के बेटे रामचरण भी होंगे
फिल्म में अमिताभ बच्चन स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी का किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म चिरंजीवी के प्रोड्क्शन हाउस कोनिडेला के बैनर तले बन रही है। फिल्म को सुरेंद्र रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं।
बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो चिरंजीवी और अमिताभ के आलावा फिल्म में सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में होंगी। साथ ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, प्रज्ञा जायसवाल, विजय सेथूपथी, सुदीप जैसे स्टार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।
चिरंजीवी की ये 151 वीं फिल्म होगी जो कि किसी स्वतंत्रता सेनानी रायलासीमा उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग 6 दिसंबर 2017 को हैदराबाद से शुरू हो चुकी है। ऐसे में पिछले साल 22 अगस्त 2017 को चिरंजीवी के जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर और नाम सामने आया था। बता दें कि 6 दिसंबर 2017 से ही इस फिल्म की शूटिंग जारी है।