अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड में कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों में अपना कौशल दिखाया है। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही कोई जानकारी साझा करते हैं। ग्लैमर से परे, कार्तिक का एक दयालु रूप भी है। क्योंकि वह अपने परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। साथ ही अपने कर्मचारियों की भी अच्छे से देखभाल करते हैं।
Kartik Aaryan: हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड, अभिनेता ने किया हरसंभव मदद का वादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:46 AM IST
सार
कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक के बॉडीगार्ड की कार हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट के बाद अभिनेता तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन