फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmfare Awards 2024 Technical category winners list out sam bahadur animal jawan received respect

Filmfare Awards 2024: तकनीकी कैटेगरी में 12वीं फेल ने मारी बाजी, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का अवॉर्ड इनके नाम

Sun, 28 Jan 2024 09:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 28 Jan 2024 09:59 AM IST
सार

फिल्मफेयर अवॉर्ड की तकनीकी श्रेणी के अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को अनाउंस किए जाने वाले विजेताओं में सैम बहादुर, एनिमल और जवान का जलवा रहा है। 
 

विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Technical category winners list out sam bahadur animal jawan received respect
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 विनर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज हो गया है। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत शनिवार, 27 जनवरी को हुई, और यह आज यानी 28 जनवरी तक जारी रहेगा। बीती रात कई कैटेगरी में अवॉर्ड की घोषणा की गई। शनिवार को करण जौहर, जान्हवी कपूर, जरीन खान और नुसरत भरूचा समेत कई नामचीन हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। सभी सितारों ने एक-दूसरे की सफलता और उपलब्धियों का जश्न मनाया। फिल्मफेयर अवॉर्ड कई स्टार्स और निर्माताओं की झोली में आया। आइए साल 2024 के फिल्मफेयर विजेताओं की सूची पर नजर डाल लेते हैं-

विज्ञापन

तकनीकी श्रेणी के विजेताओं की घोषणा

शनिवार को तकनीकी श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम ने कई लोगों का ध्यान खींचा। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का मुख्य कार्यक्रम रविवार (28 जनवरी) को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाला है। फिल्मफेयर पुरस्कार से बॉलीवुड के असाधारण कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाता है। लोकप्रिय फिल्मों में उनके काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन के लिए कई प्रसिद्ध हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में नामांकित किया गया था। मुख्य श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा रविवार को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों का रहा दबदबा

शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' ने सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ड्रामा 'एनिमल' ने सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन श्रेणी में विजेता की ट्रॉफी जीती। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार गणेश आचार्य को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'व्हाट झुमका' के लिए दिया गया।

विज्ञापन

शनिवार को इन श्रेणियों में दिया गया सम्मान

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन- सिंक सिनेमा (एनिमल)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- गणेश आचार्य (व्हाट झुमका, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, और निधि गंभीर (सैम बहादुर)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन- स्पिरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्पाकडी, और सुनील रोड्रिग्स (जवान)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती (सैम बहादुर)
सर्वश्रेष्ठ संपादन - जसकुंवर सिंह कोहली (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- कुणाल शर्मा (सैम बहादुर)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स - रेड चिलीज (जवान)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed