'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में एक्टर गुरप्रीत घुग्गी एक बड़ा फर्ज निभाने के लिए आएंगे। इसे लेकर उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। वहीं शादी में उनकी कई कॉमेडियन साथी भी शामिल होंगे।
गुरप्रीत घुग्गी का कहना है कि इस समय वह लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 11 दिसंबर की शाम कपिल की शादी के लिए भारत लौट आएंगे। वह लंदन से चंडीगढ़ आएंगे और यहां से कपिल की शादी में शरीक होने पहुंचेंगे। घुग्गी का कहना है कि कपिल शर्मा उनका दोस्त नहीं बल्कि छोटा भाई है। उससे पारिवारिक नाता है। इसलिए वह शादी में आने वाले लोगों की मेहमाननवाजी करेंगे।
घुग्गी ने बताया कि वह कपिल की शादी के जालंधर और अमृतसर वाले दोनों समारोह में रहेंगे। कपिल को वह कॉलेज टाइम से जानते हैं। तभी उन्हें कपिल के टैलेंट का अंदाजा लग गया था। उन्हें खुशी है कि कपिल शर्मा ने जिससे प्यार किया, उसके साथ वफा निभाई। वह अपनी कमिटमेंट पर खरा उतरे हैं। वह कपिल को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। घुग्गी की हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ को कपिल शर्मा ने ही प्रोड्यूस किया था।
वहीं भारती सिंह का कहना है कि कपिल व उनकी टीम के लिए दोहरी खुशी की बात है। वह कपिल शर्मा की शादी के सभी फंक्शन अटेंड करेंगी। खुशी की बात है कि शीघ्र ही वह कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके साथ होंगी। कपिल शर्मा के शो में बुआ के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुई अदाकारा उपासना सिंह ने कपिल शर्मा को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह दुआ करती हैं कि कपिल शर्मा के लिए ये नववर्ष खुशियों की सौगातें लेकर आए।
5 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
उपासना सिंह ने बताया कि हालांकि उन्हें भी शादी का निमंत्रण मिला है, मगर व्यस्तता के चलते शादी समारोह में शायद शामिल न हो सकें क्योंकि आज ही उनके नए कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ का शूट शुरू हुआ है। अगर 12 दिसंबर को शूट न हुआ तो वह शादी में जरूर शिरकत करेंगी वर्ना मुंबई में होने वाली रिसेप्शन में तो जाना तय ही है। अदाकारा उपासना सिंह इन दिनों सुनील ग्रोवर के नए शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ में व्यस्त है।