फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भाबी जी घर पर हैं’ के इस कलाकार को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड, जानिए कौन हैं

Thu, 03 May 2018 10:00 AM IST
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका Updated Thu, 03 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, dada saheb phalke award to bhabi ji ghar par hain actor Rohitash Gaud
रोहताश गौड़
‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल के इस मशहूर किरदार को निभाने वाले कलाकार को दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है।
chandigarh, dada saheb phalke award to bhabi ji ghar par hain actor Rohitash Gaud
भाबी जी घर पर हैं - फोटो : SELF
ये हैं कालका निवासी बॉलीवुड एक्टर रोहताश गौड़, यानी तिवारी जी। इनको दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड-2018 बेस्ट कामेडी एक्टर मिलने पर कालका वासियों में खुशी की लहर है। अमर उजाला से बातचीत करते हुए रोहताश गौड़ ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड 29 अप्रैल को मुंबई के चित्रकुट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म मेकर अशोक पंडित के हाथों से मिला।
chandigarh, dada saheb phalke award to bhabi ji ghar par hain actor Rohitash Gaud
Bhabi Ji Ghar Par Hai
रोहताश गौड़ ने बताया कि इस अवार्ड के साथ जो नाम जुड़ा है वह इंडस्ट्री के संस्थापक का है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सम्मानित अवार्ड है। रोहताश गौड़ ने बताया कि अवार्ड फंक्शन के दौरान उनके साथ मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल साइंटिफिक असिस्टेंट के पद पर तैनात उनकी पत्नी रेखा गौड़, बड़ी बेटी गीती गौड़ व छोटी बेटी संगीती गौड़ भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, dada saheb phalke award to bhabi ji ghar par hain actor Rohitash Gaud
रोहताश गौड़
भावुक होते हुए रोहताश गौड़ बोले कि यदि आज उनके पिता होते तो बहुत खुश होते। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि अगला अवार्ड राष्ट्रपति के हाथों मिले। वह यह सम्मान अपने पिता स्वर्गीय सुदर्शन गौड़ को समर्पित करना चाहते हैं। रोहताश ने बताया कि उनके पिता सुदर्शन गौड़ ने 1952 में शिमला में आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन का गठन किया था। जिसकी विभिन्न जगह ब्रांच भी बनाई गई थी। जिसमें बलराज सहानी, मदन पूरी, प्रेम चोपड़ा उनके साथ जूड़े थे।
विज्ञापन
chandigarh, dada saheb phalke award to bhabi ji ghar par hain actor Rohitash Gaud
रोहताश गौड़
उन्होंने बताया इसमें आल ओवर इंडिया के कलाकारों को एक साथ ज्वाइन कराया गया था और एक ड्रामा एंड डांस फेस्टिवल की शुरूआत  की थी। जोकि वर्तमान समय में भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भी हमारी संस्था रजिस्टर्ड है। फिलहाल शिमला में यह सक्रिय है, जहां पूरे भारत से छह सो के करीब कलाकार पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही चंडीगढ़ में भी इसे शुरू करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed