{"_id":"5b23b2c14f1c1bb51e8b606f","slug":"case-filed-against-salman-khan-and-eight-other-bollywood-celebs-by-us-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस 3' रिलीज होते ही फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान, कटरीना समेत इन 8 सेलेब्स के खिलाफ भी केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 3' रिलीज होते ही फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान, कटरीना समेत इन 8 सेलेब्स के खिलाफ भी केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
salman khan
कानूनी पचड़ों में फंसने के आदि हो चुके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ अब अमेरिका में केस दर्ज हुआ है। उन पर पैसे लेने के बावजूद कॉन्सर्ट में परफॉर्म ना करने का आरोप लगा है। यही नहीं इस मामले में सलमान के अलावा बॉलीवुड के आठ अन्य सेलेब्स भी आरोपी बनाए गए हैं।
Trending Videos
Salman Khan
इंडियन-अमेरिकन कॉन्सर्ट प्रमोटर 'द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप' ने अमेरिका के इलिनॉय स्थित नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया है। कंपनी ने सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा,अक्षय कुमार, उदित नारायण, उषा मंगेश्कर और अलका याग्निक के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।
सलमान खान
क्या है मामला?
दरअसल, द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने 1 सितंबर, 2013 को शिकागो के सीयर्स सेंटर में एक कॉन्सर्ट रखा था। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसका आयोजन किया जाना था। कंपनी का आरोप है कि सेलेब्स ने एडवांस लेने के बावजूद शो में परफॉर्म नहीं किया।
दरअसल, द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने 1 सितंबर, 2013 को शिकागो के सीयर्स सेंटर में एक कॉन्सर्ट रखा था। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसका आयोजन किया जाना था। कंपनी का आरोप है कि सेलेब्स ने एडवांस लेने के बावजूद शो में परफॉर्म नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान
- फोटो : SELF
कंपनी का आरोप है कि सलमान को 2 लाख अमेरिकी डॉलर, कैटरीना को 40 हजार अमेरिकी डॉलर और सोनाक्षी को 36 हजार अमेरिकी डॉलर एडवांस के तौर पर दिए गए थे। हालांकि, इसी दौरान काला हिरण मामले में सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस वजह से शो को कैंसिल करना पड़ा था।
विज्ञापन
Salman Khan
शो कैंसिल होने की वजह से कंपनी को 10 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। आरोप के मुताबिक, जब कलाकारों से एडवांस के पैसे मांगे गए तो उन्होंने इंकार कर दिया। यही नहीं इन एक्टर्स ने अन्य प्रमोटर के साथ कॉन्सर्ट करने का करार कर लिया।
