बॉलीवुड में अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनती रही हैं। कॉमेडी, रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के अलावा कई पौराणिक विषयों पर भी फिल्में बनती रही हैं। इन फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं के किरदारों को दिखाया गया है। जल्द ही फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, जिसमें भगवान शिव का रोल अक्षय कुमार अदा करते दिखेंगे। इससे पहले भी भगवान पर आधारित इस तरह की कई फिल्में बनी हैं। कैसा रहा इन फिल्मों का प्रदर्शन आइए जानते हैं...
Bollywood Movies: भगवान पर आधारित हैं ये फिल्में, जानिए कौन सी रही हिट कौन सी फ्लॉप
आदिपुरुष
इस साल की सबसे चर्चित फिल्म आदिपुरुष दर्शकों की उम्मीदें पूरी नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 700 करोड़ रूपये के बजट में बनकर तैयार हुई। मगर यह फिल्म सिर्फ 450 करोड़ रुपये के करीब ही कमा पाई। बता दें कि फिल्म में प्रभास ने जहां भगवान श्रीराम का किरदार अदा किया, वहीं कृति सेनन माता जानकी के रोल में नजर आईं।
थैंक गॉड
2022 में आई अजय देवगन की यह फिल्म फ्लॉप रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने 49.55 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म में भगवान द्वारा भविष्य दिखाए जाने पर फोकस किया गया था।
कांतारा
वर्ष 2022 में आई इस फिल्म में भगवान की शक्तियों को दिखाया गया था। फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांतारा ने करीब 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ब्रह्मास्त्र
बीते वर्ष रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म खूब चर्चा में रही। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र देश के सबसे बड़े अस्त्र पर बेस्ड थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने करीब 410 करोड़ रूपये का कारोबार किया था।
Project K: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के लिए अमेरिका पहुंचे प्रभास-राणा, टीजर रिलीज को लेकर फैंस अभी से बेताब