अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के बाद अब
टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने एक साथ ऐसा क्या किया जो उन्हें चेहरा छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बॉलीवुड के दोनों स्टार कपल यूं तो लेटनाइट ड्राइव करते और लंच करते भी देखे गए हैं, मगर इस बार ये दोनों कपल न तो ड्राइव करते और न ही लंच करते देखे गए, बल्कि दोनों को एक साथ जिम जाते हुए स्पॉट किया गया।
हालांकि ये दोनों कपल एक साथ बहुत कम दिखाई देते हैं, मगर जब भी दिखाई देते है हमेशा एक बहुत ही खूबसूरत कपल नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला।
फोटो में टाइगर श्रॉफ ने ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनी है और ब्लैक रंग का लोअर, जिसमें टाइगर खिलाड़ी लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी सफेद रंग के कट स्लिव और शॉर्ट में नजर आईं।
इस दौरान खास बात ये रही कि फोटो में टाइगर श्रॉफ के चेहरे पर साफ नजर आ रही है टाइगर मीडिया के कैमरा को देखकर खुश नजर नहीं आए। वहीं दिशा भी अपना चेहरा छिपाती हुई दिखीं।