बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी टूटने के बाद दोबारा घर बसाने का फैसला नहीं किया। ये बॉलीवुड हसीनाएं अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं और अपने करियर और निजी जीवन में खुश हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 6
संजय कपूर और करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक हो गया। करिश्मा अब अपने दो बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं और वह अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा के एक्स पति संजय का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान।
3 of 6
सैफ अली खान-अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह
अमृता सिंह ने 1991 में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी, लेकिन 2004 में दोनों अलग हो गए। उनके दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान उन्हीं के साथ रहते हैं। अमृता ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों की देखभाल में खुश हैं। सारा का नाम आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं इब्राहिम अभी बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे हैं।
4 of 6
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
मलाइका ने 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है। तलाक के बाद मलाइका ने दोबारा शादी नहीं की और अपने करियर और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, अरबाज से अलग होने के बाद उनका नाम कई बार अर्जुन कपूर से जरूर जुड़ा। लोकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की। वहीं अरबाज ने शूरा खान के साथ घर बसा लिया है।
5 of 6
संगीता बिजलानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
संगीता बिजलानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी। लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया। संगीता ने इसके बाद दोबारा शादी नहीं की और सिंगल लाइफ जी रही हैं। संगीता अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।