पर्दे के सामने परफेक्ट दिखने वाले कलाकारों पर्दे के पीछे काफी मेहनत करते हैं। उनकी एक्टिंग, लुक, डायलॉग बोलने का तरीका और स्टंट सभी कुछ लोगों को खूब पसंद आता है। खासतौर से लोग हीरो को स्टंट करते हुए देखकर खूब तालियां बजाते हैं। कई बार वह बाइक पर भी स्टंट करते नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बाइक चलाने में एक्सपर्ट हैं। कुछ ने फिल्मों के लिए बाइक चलाना सीखा है, लेकिन कुछ को इसका शौक है।
Actress: फर्राटे से बाइक दौड़ाती हैं बी-टाउन की ये हसीनाएं, लिस्ट में कृति सेनन और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल
तमन्ना भाटिया
सबसे पहले तमन्ना भाटिया की बात करते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ के लिए बाइक चलाना सीखा है। तमन्ना भाटिया इस फिल्म में बाउंसर के किरदार में नजर आईं। ऐसे में उन्हें किरदार के अनुरूप बाइक चलाना था।
इसे भी पढ़ें- Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...
कृति सेनन
कृति सैनन की इच्छा थी कि वे बाइक चलाना सीखें और उनकी यह इच्छा फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग के दौरान पूरी हुई। फिल्म के लिए उन्होंने बाइक चलाना सीखा और अपना वीडियो भी शेयर किया।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा को बाइकिंग का शौक है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के साथ ही बाइक चलाना भी सीख लिया था। वे कई बार मुम्बई की सड़कों पर बाइक चलाती नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री अक्सर बाइक के साथ अपने फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।
कटरीना कैफ
कैटरीना लड़कों से भी अच्छी बाइक चला लेती हैं। वह एक एक्सपर्ट बाइक राइडर हैं। फिल्मों में भी वह कई बार बाइक चला चुकी हैं। उन्होंने फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के लिए बाइन चलाना सीखा था।