बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्में प्रशंसकों को देखने के लिए मिलती हैं। इसके साथ ही हॉरर फिल्मों का भी काफी बोलबाला होता है। प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को भूत या चुड़ैल के रूप में देखकर भी काफी उत्साहित होते हैं। इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को भूतनी के रूप में दिखाया गया है। इन अभिनेत्रियों के अलावा भी बॉलीवुड की कई ग्लैमरस अभिनेत्रियां ऐसे ही डरावने किरदार निभा चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों और उनकी फिल्मों के बारे में...
2 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु बड़े पर्दे पर जितने बोल्ड अवतार में नजर आईं उतने ही डरावने किरदार भी निभा चुकी हैं। बिपाशा को साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में चुड़ैल के लुक में देखा गया था। बिपाशा ने अपने भूतीया अंदाज से दर्शकों को हरा दिया था।
Jani Master: जिसने लगाया जानी मास्टर पर शोषण का आरोप, कोरियोग्राफर के भतीजे शमीर ने उसके खिलाफ किया मुकदमा
3 of 5
ईशा कोप्पिकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @isha_konnects
ईशा कोप्पिकर
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर को उनकी मासूमियत के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। ईशा फिल्मों में भूतनी का किरदार भी निभा चुकी हैं। उन्हें साल 2004 में आई फिल्म कृष्णा कॉटेज में डरावने किरदार में देखा गया था। इस किरदार के कारण ईशा सुर्खियों में रही थीं।
Baba Siddique Murder Case: 'यकीन करना बहुत मुश्किल है कि बाबा नहीं रहे, दोषियों को सजा हो', बोले मधुर भंडारकर
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर को 'तलाश' फिल्म में एक भूतनी का किरदार निभाते देखा गया था। करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म में रानी मुखर्जी और आमिर खान नजर आए थे। इस फिल्म में करीना ने अपने भूतियां अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Bala: मलयालम अभिनेता बाला गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को परी फिल्म में भूतनी के किरदार में देखा गया था। साल 2018 में आई फिल्म में अनुष्का अपने चुड़ैल के किरदार के कारण चर्चा में रही थीं। अपनी इस फिल्म के कारण अनुष्का काफी समय तक चर्चा में रही थीं।