Baba Siddique Murder Case: 'यकीन करना बहुत मुश्किल है कि बाबा नहीं रहे, दोषियों को सजा हो', बोले मधुर भंडारकर
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'बाबा सिद्दीकी बहुत हंसमुख थे। मैं हमेशा उनकी इफ्तार पार्टी में आया करता था। उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह बहुत अफसोसजनक है'।
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। बाबा सिद्दिकी का अंतिम संस्कार कल रविवार को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन था। उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, संजय दत्त तमाम सितारे आते थे। बाबा की हत्या पर मुधर भंडारकर ने अपराधियों को कठोर सजा की मांग की है।
'लोगों से बहुत प्यार से मिलते थे'
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'बाबा सिद्दीकी बहुत हंसमुख थे। मैं हमेशा उनकी इफ्तार पार्टी में आया करता था। उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह बहुत अफसोसजनक है। बाबा को मैं बहुत वर्षों से जानता था। वे लोगों से हमेशा मिलते-जुलते थे। यह बहुत दुखद है और हैरान कर देने वाला है। यह यकीन करना मुश्किल है कि बाबा अब हमारे बीच नहीं हैं'।
#WATCH | Delhi | Baba Siddique Murder case | Filmmaker Madhur Bhandarkar says, "It is very unfortunate what happened with Baba Siddique. I have known him for many years...He always used to meet and interact with people. I used to go to his Iftar parties. Whatever has happened is… pic.twitter.com/nSWMARlpb3
— ANI (@ANI) October 14, 2024
सलमान खान के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा
मधुर भंडारकर ने आगे कहा, 'अपराधियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। बाबा के परिवार को और उनके चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।' बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सलमान के परिवार ने करीबियों और दोस्तों से गुजारिश की है कि अभिनेता से अभी कोई मुलाकात करने न आए'।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Security enhanced outside Galaxy apartments, the residence of actor Salman Khan pic.twitter.com/24OMi9OI1i
— ANI (@ANI) October 14, 2024
'सलमान खान से मुलाकात करने न आएं'
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी काफी करीबी दोस्त थे। सलमान हमेशा बाबा की इफ्तार पार्टी में शामिल होते थे। इतना ही नहीं, शाहरुख और सलमान खान के बीच आई दूरियों को भी बाबा सिद्दीकी ने ही दूर कराया था और फिर से दोनों सितारों की दोस्ती कराई थी। बाबा की अंतिम यात्रा में सलमान खान पूरे समय साथ रहे। जिगरी दोस्त के दुनिया से चले जाने पर सलमान खान पूरी तरह टूट गए हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पूरे मामले की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.