{"_id":"598efe104f1c1b87458b46b4","slug":"bollywood-actress-anita-raj-celebrating-its-54th-birthday-know-some-interesting-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी थीं अनीता, अब छोटे-मोटे रोल से चला रही हैं काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी थीं अनीता, अब छोटे-मोटे रोल से चला रही हैं काम
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
अनीता राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 के दशक में बॉलीवुड में कामयाबी के मुकाम को छूने वाली एक्ट्रेस अनीता राज आज 54 साल की हो गई हैं। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं।
अनीता राज
अनीता की जिंदगी हमेशा ही लोगों को लिए खुली किताब की तरह रही है। साल 1992 में उन्होंने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली थी और बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री से तौबा कर ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना।
पढ़ें- अमीषा पटेल ने सबके सामने की ऐसी हरकत, रणबीर कपूर को छोड़नी पड़ी पार्टी
पढ़ें- अमीषा पटेल ने सबके सामने की ऐसी हरकत, रणबीर कपूर को छोड़नी पड़ी पार्टी
अनीता राज
अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोसाइटी के फंड से 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है और उन पर 3 लाख अब भी बकाया है। हालांकि सुनील को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनीता राज
फिल्मों से दूरी बना चुकीं अनीता का फैंस उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे और जब भी उनसे पूछा जाता कि वो दोबारा बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगी तो उनका जवाब यही होता, 'अच्छा रोल मिलने पर जरूर करुंगीं।' बीच में ऐसी खबरें आईं कि अनीता को साल 2007 में फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में काम करने का ऑफर मिला था और उन्हें फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आईं थी लेकिन फिल्म में सितारों की भीड़ की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
अनीता राज
बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीता के पिता जगदीश राज हैं जिन्होंने कई सारी फिल्मों में ज्यादातर पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया। हालांकि, जगदीश राज अब इस दुनिया में नहीं हैं। 28 जुलाई, 2013 को उनका निधन हो गया था।