बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन दृश्यों में बॉडी डबल का इस्तेमाल तो आम था, लेकिन ये चलन बदला है। अब हॉट और किसिंग सीन में जमकर उनका इस्तेमाल हो रहा है। इन दिनों फिल्मों में दिख रहे जबर्दस्त अंतरंग दृश्यों को लगता है सितारे यह सब कैसे कर लेते हैं। लेकिन सच यह है कि सितारे खुद नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ये सीन करते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए, किन-किन फिल्मों में ये फेरबदल की गई है। और क्या आपको फिल्म देखते वक्त इसका अहसास हुआ।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
सबसे पहले बात पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड में आई अभिनेत्री सनी लियोनी की कर लेते हैं। जब तब सनी पर आरोप लगते रहे हैं कि वह बॉलीवुड फिल्मों को पोर्न की ले जा रही हैं। उनकी फिल्म 'एक पहेली लीला' ऐसी ही एक फिल्म है। लेकिन क्या आपको मालूम है, किसी फिल्म में काम करने से पहले उनकी एक खास मांग हुआ करती है, वह ये कि अंतरंग दृश्य वह बस अपने पति डैनियल वेबर के साथ करेंगी। ऐसे में हीरो के बजाय उनके पति डेनियल होते हैं।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
यह सिलसिला यूं तो आज से शुरू नहीं हुआ है, फिल्म 'त्रिशग्नि' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म, जिसमें सेंसर बोर्ड ने अनुमति दी थी कि दृश्य की मांग पर अभिनेत्री की पूरी तरह से न्यूड दिखाया जा सकता है। सेंसर बोर्ड की रजामंदी पाकर फिल्मकार ने ऐसा किया भी। लेकिन फिल्म के उस कामुक बाथटब सीन में अभिनेत्री पल्लवी जोशी के बजाय उनकी बॉडी डबल को वहां बिठा गया। लेकिन यह चलन अब धीरे-धीरे सिर चढ़ रहा है।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
फिल्म 'सात खून माफ'। माना जाता है प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में जितना बोल्ड हो सकता था, उससे ज्यादा बोल्ड सीन फिल्माए थे। एक सीन में प्रियंका को अपना टॉप उतारना था। उन्होंने वह भी किया था, लेकिन सच यह है कि सीन में प्रियंका की बिना कपड़ों की दिख रही पीठ उनकी नहीं थी। सीन में एक बॉडी डबल बैठी हुई थी, जिसने यह हॉट सीन दिया था।
हॉट और किसिंग सीन के लिए बॉडी डबल का होता है इस्तेमाल!
चंबल की डकैत फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' को तब की सबसे ज्यादा बोल्ड सीन वाली फिल्म माना गया था। फिल्म में ऐसे दृश्य थे भी। कहा जाता है कि फिल्म की लीड हीरोइन सीमा बिस्वास ने इस फिल्म में सीमाओं से आगे जाकर बोल्ड सीन दिए थे। लेकिन जब बात आई थी न्यूड सीन देने की, एक नदी के पास कपड़े उतार कर बैठने की तो उनका धैर्य जवाब दे गया था। तब वहां सीमा खुद नहीं बैठी, बल्कि यह दृश्य उनकी एक बॉडी डबल ने किया।