आज बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन का जन्मदिन है। रवीना की गिनती 90 के दशक की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में होती है। रवीना की जिंदगी के कई ऐसे राज हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं, जैसे कि उन्हें अक्षय नहीं किसी और पर क्रश था, इतना ही नहीं रवीना के नाम के पीछे भी एक कहानी है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए रवीना के जीवन की ऐसी ही कुछ अनसुनी बातेंं।
B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन
रवीना के नाम की कहानी
रवीना का नाम उनके पिता रवि और मां वीना को मिलाकर रवीना रखा गया है। उनका निकनेम 'मुनमुन' है जो उनके मामा एक्टर मैकमोहन ने दिया था।
B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन
सलमान के साथ करियर की शुरुआत
रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म थी, 'पत्थर के फूल'। जो साल 1991 में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म ज्यादा नहीं चली पर गाने जरूर लोगों को पसंद आए।
B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन
अजय देवगन के कॉलेज में पढ़ती थीं रवीना
बहुत कम लोग जानते हैं कि रवीना और अजय देवगन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने बताया कि उन्हें बड़ा दुख हुआ जब अजय ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था।
B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन
अक्षय से सगाई टूटने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं!
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब सुनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं दोनों का सिर्फ अफेयर नहीं बल्कि सगाई हो चुकी थी।
इसके बाद अक्षय के 'दिलफेंक' मिजाज की वजह से ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ा। ये बातें खुद रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताई थीं। अक्षय से सगाई के बाद वे रात-रात भर सो नहीं पाती थीं।