{"_id":"5ae6a4854f1c1b23338b5cf4","slug":"bipasha-basu-and-karan-singh-grover-shared-special-message-on-their-second-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह पर करण-बिपाशा ने सोशल मीडिया पर किया विश, डाले रोमांटिक मैसेज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की सालगिरह पर करण-बिपाशा ने सोशल मीडिया पर किया विश, डाले रोमांटिक मैसेज
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
BIPASHA KARAN
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को दो साल हो चुके हैं। साल 2015 में 'अलोन' फिल्म के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। इन दो सालों में दोनों की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई। हालांकि दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले स्पॉट जरूर हो जाते हैं। शादी की दूसरी सालगिरह पर बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
Trending Videos
bipasha basu
इस मौके पर बिपाशा बसु ने लिखा - 'आज शादी की दूसरी सालगिरह है लेकिन ऐसा लगता है कि कल की ही बात हो। करण ने मुझे बताया कि सच्चा प्यार क्या होता है।' बिपाशा के बाद उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने ने भी बिपाशा के मैसेज का बड़ी ही खूबसूरती से जवाब दिया।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
bipasha basu
करण सिंह ग्रोवर ने लिखा - 'मुझे लगता था कि जब तुम मुझसे मिली थी वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था। फिर हमारी शादी हुई और वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन बन गया। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया।' अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर बिपाशा और करण दोनों ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
bipasha basu
करण सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। वही करण की बात करें तो वह पहले से शादीशुदा थे। 'अलोन' फिल्म की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा के काफी इंटीमेट सीन थे यहां तक कि दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे जिस वजह से जेनिफर विंगेट और करण अलग हो गए। जिसके बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल 2016 को शादी की।
विज्ञापन
bipasha basu
बीते कुछ दिनों से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने काफी जोर पकड़ा जिसे बाद में बिपाशा ने सिर्फ अफवाह बताया। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची बिपाशा बसु से जब प्रेग्नेंट होनें की खबरों की सच्चाई के बारे में पूछा तो बिपाशा ने कहा 'ये किसी भी महिला के लिए बहुत दुख भरा और गलत है। मुझे पता है कि बेबी होना एक खूबसूरत एहसास है लेकिन महिलाओं को इसके आगे भी बहुत कुछ करना है। सिर्फ इसलिए कि आप शादीशुदा हैं आपको बेबी हो ये जरूरी नहीं।'