Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher review Ramayana after attending special screening in Stockholm

अनुपम खेर: 'पिछले 100 वर्षों में सबसे अच्छी फिल्म है', अभिनेता ने किया 'रामायण' का रिव्यू; अपने रोल पर की बात

Fri, 06 Nov 2026 12:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

  • Ramayana: फिल्म 'रामायण' का दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रिव्यू किया है।
  • उनके मुताबिक इसे फिल्म का रिव्यू कहने के बजाय दिल से निकली तारीफ कहा जाना चाहिए।
  • अभिनेता फिल्म से नैरेटर के तौर पर जुड़े हैं और जटायु को आवाज दी है। 

विज्ञापन
Anupam Kher review Ramayana  after attending special screening in Stockholm
अनुपम खेर, रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर ने स्वीडन के स्टॉकहोम में 'रामायण' की खास स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया है। फिल्म देखने के बाद दिग्गज अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने फिल्म में जटायु को अपनी आवाज दी है। वह फिल्म से नैरेटर के तौर पर भी जुड़े हैं। उन्होंने फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' पर क्या बोले अनुपम खेर?
अनुपम खेर के अनुसार इस स्क्रीनिंग में लगभग 500 लोग शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर खेर ने एक वीडियो के जरिए अपना अनुभव साझा किया और इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, 'यकीनन यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। विजुअली मैंने इससे शानदार कुछ और नहीं देखा है। 100 से ज्यादा वर्षों में यह सबसे अच्छी फिल्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher review Ramayana  after attending special screening in Stockholm
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
कैसी थी दर्शकों की प्रतिक्रिया?
दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए खेर ने कहा कि फिल्म खत्म होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे। उन्होंने स्टॉकहोम में लोगों के इस उत्साह को एक शानदार अनुभव बताया। 

खुद को भाग्यशाली मानते हैं अनुपम खेर
वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'मैं अभी स्टॉकहोम में लगभग 500 लोगों के साथ खचाखच भरे हॉल में 'रामायण' देखकर लौटा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि हमारे भारत में इतनी असाधारण फिल्म बनी है! मैं खुद को भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मैं इस फिल्म से जुड़ा हूं। चाहे वह जटायु का किरदार निभाना हो या फिल्म की शुरुआत में नैरेटर के रूप में अपनी आवाज देना।'
विज्ञापन

दिल से निकली तारीफ
अपने वीडियो के बारे में स्पष्ट करते हुए खेर ने कहा कि उनकी बातों को किसी समीक्षा के बजाय दिल से निकली तारीफ माना जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'इसे फिल्म का रिव्यू कहने के बजाय, मैं इसे दिल से निकली तारीफ कहना पसंद करूंगा। मैंने बस वही कहा है जो मैंने सच में महसूस किया। बाकी बातें आप खुद सुन सकते हैं।'

अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम को भी बधाई दी, जिसमें कलाकार और तकनीशियन दोनों शामिल हैं। उन्होंने अपनी बात इन शब्दों के साथ खत्म की, 'आपने हमें गर्व करने का एक असाधारण कारण दिया है। जय श्री राम! जय हिंद!'

Anupam Kher review Ramayana  after attending special screening in Stockholm
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' के बारे में जानकारी
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' महाकाव्य पर आधारित दो-भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है। यह पक्षी कहानी में अहम भूमिका निभाता है।
  • फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह महाकाव्य फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed