बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक बार फिर अपनी शानदान केमेस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका और निक बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनो के ही बेस्ट रोमांटिक कपल माने जाते हैं। वहीं जब भी किसी समारोह या त्यौहार में दोनो साथ होते हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के समय जब प्रियंका और निक दोनो ने ही अपने कातिलाना अंदाज से हर किसी को घायल कर दिया। रविवार की रात 23 मई को लॉस एंजिल्स में इस समारोह की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन में मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हुए। अब हाल ही में रेड कार्पेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख फैंस की दिल की धड़कने बढ़ जा रही हैं।
बता दें कि इस म्यूजिक अवॉर्ड शो को अमेरिका गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने होस्ट किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा यहां एक अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनो ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं।
इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका Dolce & Gabbana शीयर गोल्डन गाउन में पहुंची थी। थाई हाई स्लिट और प्लजिंग नेकलाइन की इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। वहीं प्रियंका ने इस थाई हाई स्लिट गाउन को गोल्डन मेटल की कॉर्सेट बेल्ट के साथ मैच किया था।
ज्वैलरी की बात करें तो प्रियंका ने हीरे की अंगूठी और झूमके पहने हुए थे। इस लुक में प्रियंका क्लासी और बोल्ड के जबरदस्त कॉम्बिनेशन में नजर आईं। वैसे तो इस रेड कार्पेट पर कई सितारे नजर आए थे, लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर प्रियंका पूरी महफिल लूट ले गईं। वहीं निक के साथ उनकी बॉन्डिंग देख लोग इस कपल के एक बार फिर दीवाने हो गए।
अवॉर्ड शो के बाद प्रियंका ने ये तस्वीर साझा करते हुए उनकी खूब तारीफ की। प्रियंका ने लिखा अपने काम और बुद्धि से निक हर रोज उन्हें प्रभावित करते हैं। इसके बाद निक ने प्रियंका के 'आई लव यू' के जवाब में 'आई लव यू मोर' लिखा। इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया।