पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड की ग्लैमरस हीरोइन तो हैं ही साथ ही उनमें एक घरेलू महिला के गुण भी हैं। अपने करियर के साथ-साथ वो अपना घर भी बेहतर तरीके से संभालती हैं। उनकी तस्वीरों में भी अक्सर परिवार के सदस्य नजर आते हैं। अब हाल ही मे 23 मई को ऐश्वर्या ने अपनी वृंदा का 70वां जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के चलते सेलेब्स कहीं बाहर नहीं आ जा रहे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या ने घर पर ही बेहद शानदार तरीके से अपनी मां का जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस खास दिन की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
सेलिब्रेशन: ऐश्वर्या राय ने अभिषेक और आराध्या संग मिलकर मनाया मां का जन्मदिन, देखें तस्वीरें
ऐश्वर्या ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '70वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो डार्लिंग मां डोडा....आपको प्यार'। साथ ही उन्होने लिखा, 'हम आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और आप हमारी दुनिया हो, भगवान आप पर कृपा बनाए रखे, हमारी परी'। बता दें कि ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा के बेहद करीब हैं और अक्सर ऐसी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
सास के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक भी इस जश्न में शामिल हुए और परिवार संग तस्वीरें खिंचवाईं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि मेज पर तीन केक रखे हैं वहीं पीछे ऐश के पिता की तस्वीर भी नजर आ रही है। फैंस को ऐश्वर्या की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वो इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
इस तस्वीर में आराध्या भी नानी को गले लगाए दिख रही हैं। अराध्या अपने दादा अमिताभ और दादी जया के जितने करीब हैं उतना ही वो अपनी नानी से भी प्यार करती हैं। ऐश्वर्या की मां वृंदा मुंबई में ही रहती हैं और अक्सर उनसे मिलने जाया करती हैं। ऐसे में आराध्या को भी अपनी नानी के साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाता है।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता की सालगिरह पर एक तस्वीर साझा की थी। उनके पिता का साल 2017 में निधन हो गया था। ऐसे मे उनकी तस्वीर को लेते हुए ऐश्वर्या ने मां वृंदा और बेटी अराध्या संग तस्वीर साझा की थी जिसमें सभी बेहद प्यारे नजर आ रहे थे।