'बिग बॉस' के घर में अपने व्यवहार को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्स कंटेस्टेंट
जूली जल्दी ही एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं। जूली इस बॉयोपिक में एक मेडिकल छात्रा का किरदार निभाएंगी, जो मेडिकल की तैयारी करते हुए आत्महत्या कर लेती हैं।
दरअसल जूली तमिलनाडु की मेडिकल छात्रा एस. अनीथा का किरदार निभाएंगी। गौरतलब है कि 'एस. अनीथा मेडिकल' की तैयारी कर रही थी, लेकिन मानसिक तनाव के चलते पिछले साल सितंबर में उसने आत्महत्या कर ली। अनीथा ने सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल इलिजबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट (NEET) को अनिवार्य करने लिए खिलाफ याचिका भी दायर की थी।
अब ए.जे पिक्चर्स ने अनीथा पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में 'बिग बॉस तमिल' की एक्स कंटेस्टेंट जूली अनीथा का किरदार करेंगी। उनकी इस फिल्म का नाम 'डॉ.एस अनीथा एमबीबीएस' है। यह फिल्म तमिल भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है।
बात करें पोस्टर की तो इसमें जूली एक कमल के फूल पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने हाथों में किताब पकड़ रखी है। फिल्म का यह पोस्टर काफी लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म 'डॉ.एस अनीथा एमबीबीएस' को लेकर जूली ने यह भी कहा कि मुझे जैसी ही इस फिल्म का ऑफर आया मैंने तुरंत हां कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह फिल्म पैसों के लिए नहीं बल्कि सामजिक कारणों से कर रही हूं।
आपको बता दें कि जूली बिग बॉस तमिल में काफी विवादित कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मन्नार वाघैयारा' में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं जूली जलीकट्टू को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं।