'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाऊ घर से बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली भी नॉमिनेटेड थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने कई राज खोले। साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट पर अपनी भड़ास भी निकाली।
Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिंदुस्तानी भाऊ ने खोले घर के राज, इस वजह से सिद्धार्थ शुक्ला पर भी भड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाऊ ने कहा कि 'घर के अंदर हर किसी के चेहरे के ऊपर एक दूसरा चेहरा है। एक घंटे का शो देखकर आप किसी को जज करने लगते हैं।' इतनी जल्दी बाहर होने पर भाऊ कहते हैं कि 'मैं अपने परिवारवालों को लगातार याद कर रहा था ऐसे में मेरा बाहर निकलना ही ठीक है।'
घर के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भाऊ के पहले अच्छे संबंध थे बाद में दोनों में अनबन हो गई। शो के दौरान भाऊ ने सिद्धार्थ के बारे में कहा था कि 'घर के एक सदस्य को वो बिल्कुल पसंद नहीं करते।' इस बारे में भाऊ ने कहा कि 'टीवी पर हर कोई आपको बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब आप उसके साथ 24 घंटे रहते हैं तो उसकी हरकतें, उसके तरीके दिखने शुरू होते हैं।'
भाऊ कहते हैं कि 'उसने भी मेरे साथ ऐसी गलती की। आरती जो सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त है सिद्धार्थ की वजह से ही उसे पैनिक अटैक आया। मैं सिद्धार्थ पर बहुत चिल्लाया भी था। मैंने उससे कहा कि तुम्हें लड़कियों से बात करने की तमीज ही नहीं है। तुम जब हाइपर होते हो तो इसका पता ही नहीं होता कि सामने कौन है। लड़कियों को गाली देना, उनके चरित्र पर सवाल उठाना ये तुम्हारा स्टैंडर्ड है। तुम तो स्टार हो टेलीविजन के। फिर तो मैं तुमसे हजार गुना अच्छा हूं। इस वजह से पारस से भी मेरा झगड़ा हुआ था।'
विकास फाटक की मानें तो उन्हें बिग बॉस के घर का माहौल रास नहीं आया। वह यहां से बाहर निकलने की भगवान से खुद ही प्रार्थना कर रहे थे। वह कहते हैं, 'मेरे लिए पैसा और प्रसिद्धि बाद में है, मां पहले है। मैं दो-तीन दिन से ज्यादा अपनी मां को छोड़कर कभी नहीं गया। कुछ दिनों से मुझे मेरी मां की बहुत याद आ रही थी। मैं बार-बार कैमरे में जाकर बिग बॉस से मुझे यहां से बाहर निकालने के लिए विनती कर रहा था। शायद इसलिए बिग बॉस ने मेरी सुन ली और मुझे यहां से बाहर निकाल लिया।'
Bigg Boss 13: रश्मि ने किया बड़ा खुलासा, बताया शो में अपने लिए नहीं अरहान के लिए आई