'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अभिनेता कार्तिक आर्यन को कितना पसंद करती हैं ये तो सभी को पता है। बिग बॉस के घर में जब कार्तिक पहुंचे थे तो शहनाज उन्हें देखकर बेहद एक्साइटेड हो गई थीं। उस दौरान कार्तिक ने उनसे वादा किया था कि वो उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करेंगे। यह सुनकर शहनाज बहुत खुश हो गई थीं। अब कार्तिक ने शहनाज के एक पोस्ट पर कमेंट किया जो वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए कार्तिक आर्यन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज गिल ने अपनी एक तस्वीर साझा की। शहनाज इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी अलग-अलग पोज के साथ तस्वीर साझा करती रहती हैं लेकिन ये तस्वीर उन्हें हमेशा याद रहेगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर किसी का सम्मान करो।'
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
शहनाज के इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कार्तिक ने कमेंट किया, 'उसको भी जिसने सबसे पहले चमगादड़ खाया था?' इतना देखते ही शहनाज काफी एक्साइटेड हो गईं और कई सारे दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। साथ में लिखा, 'सभी का सम्मान करो।'

इससे पहले कार्तिक आर्यन अपने एक पोस्ट की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। मंगलवार को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान कार्तिक आर्यन ने माता-पिता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में कार्तिक आर्यन की मां चम्मच से उन्हें कुछ खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए तैयारी।'
Gearing up for Modi ji’s Address to the Nation !! pic.twitter.com/sLitdJZK4Q
कार्तिक आर्यन को ट्रेंड करता देख उनकी मां परेशान हो गईं। एक अन्य ट्वीट में कार्तिक आर्यन ने लिखा कि 'यार प्लीज कोई बता दो शाम से ट्रेंड क्यों हो रहा है #KartikAaryan अब मम्मी को टेंशन हो रही है।'
Yaar please koi bata do shaam se Trend kyun ho raha hai #KartikAaryan Ab Mummy ko tension aa rahi hai 😂
आमिर खान की मां का कोरोना टेस्ट निगेटिव, दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया