फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की मां का कोरोना टेस्ट निगेटिव, दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया

Wed, 01 Jul 2020 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
aamir khan mother covid 19 test negative actor said thanks to fans wishes
मां के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की मां का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। आमिर ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को दुआओं के लिए शुकिया कहा है। इससे पहले आमिर के कुछ स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। स्टाफ मेंबर्स के बाद परिवार के लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। 

aamir khan mother covid 19 test negative actor said thanks to fans wishes
मां के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्टाफ मेंबर्स का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी आमिर ने एक बयान जारी करके दी थी। आमिर ने कहा था कि 'मेरे कुछ स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया है और बीएमसी के अधिकारी उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले गए हैं।' इसके साथ ही आमिर ने बताया था कि परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि उनकी मां का टेस्ट होना तब बाकी था।

aamir khan mother covid 19 test negative actor said thanks to fans wishes
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब आमिर खान की मां का कोविड 19 टेस्ट रिजल्ट आ गया है तो उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'हैलो, सभी को, यह जानकारी देते हुए मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं कि अम्मी कोविड 19 निगेटिव हैं। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan mother covid 19 test negative actor said thanks to fans wishes
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले ट्वीट में आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया किया। बता दें कि आमिर से पहले करण जौहर और आलिया भट्ट के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में वो अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस लौटे।

विज्ञापन
aamir khan mother covid 19 test negative actor said thanks to fans wishes
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों की बात करें तो आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। अभी इसकी शूटिंग लगभग 40 फीसदी बाकी है। शूटिंग पूरी न होने की वजह से उनकी एक और फिल्म 'विक्रम वेद' को आगे खिसका दिया गया है। आमिर खान की फिल्म 'विक्रम वेद' को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें बताती हैं कि आमिर खान तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

अक्षय से लेकर सारा तक बाहर निकले ये सितारे, लॉकडाउन में छूट के बाद सामान्य होती दिख रही जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed