{"_id":"6ad3a353c8e91cf0780a9922","slug":"bigg-boss-20-salman-khan-shares-emotional-family-story-schools-asif-over-fight-with-love-gill-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने सुनाया भावुक किस्सा, लव गिल से लड़ने पर आसिफ की ली जमकर क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 20: 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने सुनाया भावुक किस्सा, लव गिल से लड़ने पर आसिफ की ली जमकर क्लास
Sat, 17 Oct 2026 10:15 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:15 PM IST
सार
'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार में सलमान खान ने घरवालों से पूरे हफ्ते को लेकर बातचीत की। साथ ही सलमान ने अपने जीवन से जुड़े कुछ भावुक किस्से भी शेयर किए। जानिए आज के एपिसोड में क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
विस्तार
शो 'बिग बॉस 20' में जहां एक तरफ जबरदस्त हंगामा देखने को मिलता है। तो वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी कुछ भावनात्मक बातें भी होती हैं। आज वीकएंड का वार में भी घरवालों और सलमान के बीच कुछ ऐसी ही बातचीत देखने को मिली।
सलमान ने सुनाया एक भावुक किस्सा
शो में घरवालों से बातचीत के दौरान कहा कि कई बार हम गुस्से में इतना कुछ कर जाते हैं कि हमें बाद में महसूस होता है। इसी बात को लेकर सलमान ने अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी शेयर किया।
सलमान ने कहा, 'मेरी मम्मी ने पापा से जब शादी की थी, तो मम्मी के भाई-बहन तो खुश थे, पर नाना खुश नहीं थे। उन्होंने 5 साल तक मम्मी से बात नहीं की थी। काफी समय बाद जब सोहेल पैदा हुए, तब जाकर उनको महसूस हुआ कि उनको आना चाहिए और पापा से बात करनी चाहिए। नाना को 5 साल तक मम्मी से बात नहीं करने का अफसोस रहा।'

Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
आसिफ ने नेशनल टीवी पर मांगी माफी
सलमान की यह बात सुनकर आसिफ ने भी अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। आसिफ ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया था, जिसका उनको आज तक अफसोस है। इसके बाद आसिफ ने आज नेशनल टेलीविजन पर अपने भाई से माफी भी मांगी।
सलमान की यह बात सुनकर आसिफ ने भी अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। आसिफ ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया था, जिसका उनको आज तक अफसोस है। इसके बाद आसिफ ने आज नेशनल टेलीविजन पर अपने भाई से माफी भी मांगी।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सलमान ने ली आसिफ की क्लास
इसके अलावा सलमान ने बीते दिनों हुई आसिफ और लव गिल के बीच लड़ाई को लेकर भी आसिफ को फटकार लगाई। दरअसल, नकुल और गुल्लू के बीच लड़ाई हो जाने के बाद नकुल अकेले बैठे हुए थे। इसलिए लव उनके पास बात करने चली गईं। इस बात से आसिफ नाराज हो गए थे और लव के साथ लड़ाई करने लगे थे। यहां तक की आसिफ ने लव को चापलूस तक कह दिया था।
इसी मामले पर आज सलमान ने आसिफ की क्लास ली और कहा, 'क्या लव आपकी घरवाली हैं, बहन या कोई रिश्तेदार हैं? वो भी घर की एक सदस्य हैं। वो किसी से भी बात कर सकती हैं। आप कौन होते हैं उन्हें रोकने वाले। उस दिन आपकी गलती थी। आप लाउड थे और गलत लग रहे थे।'
इसके बाद सलमान ने चुटकी लेते हुए आम्रपाली से पूछा कि आसिफ की ओर से लव गिल के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर तो नहीं है ना? इससे घबराते हुए आसिफ खुद बोल पड़े। आसिफ ने कहा, 'सर ये शो तो केवल 3 महीने चलेगा, लेकिन इस बात के लिए मेरे घरवाले मुझे 3 साल तक सुनाएंगे। आप ऐसा मत कहिए। लव मेरी बहन जैसी है।'
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी बनीं माता सीता,रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार