टीवी की पॉपुलर बहू रहीं दीपिका कक्कड़ अब बिग बॉस 12 की विनर बन गई हैं । 30 दिसंबर को बिग बॉस सीजन 12 का फिनाले हुआ। यहां सलमान खान ने दीपिका को विनर घोषित किया, वहीं श्रीसंथ रनरअप रहे। ट्रॉफी और 30 लाख रुपए जीतकर दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दीपिका के अलावा दीपक ठाकुर ने 20 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया।
2 of 8
dipika kakar
- फोटो : twitter
बिग बॉस 12 की विनर बनने के बाद दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं । उन्होंने बिग बॉस के मंच को सलाम किया और रो पड़ीं। फिनाले में उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा आई थीं। शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका की जीत से इतने खुश हुए कि उन्हें अपनी गोद में उठा लिया।
शो जीतने के बाद अब दीपिका कक्कड़ का बयान भी आ गया है । उन्होंने बताया कि बिग बॉस का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था । अक्सर दीपिका के वजूद पर सवाल उठाए गए । साथ ही श्रीसंथ के साथ उनके बॉन्ड को भी झूठा बताया गया । इसके बावजूद दीपिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया ।
4 of 8
Dipika Kakar
- फोटो : social media
दीपिका कहती हैं, 'जब विनर के तौर पर मेरा नाम लिया गया तो मुझे विश्वास नहीं हुआ । मैं ब्लैंक हो गई थी । जीतने के बाद सबसे पहले मैंने शोएब को देखा । मेरे पति और ननद रो रहे थे। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं । जिन लोगों ने मुझे समझा और पहचाना उनका शुक्रिया।'
5 of 8
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
'मुझे पूरे सीजन में यकीन था अगर मैं ईमानदारी से चलूंगी तो मेरे फैंस मुझे जरूर समझेंगे और मेरा साथ देंगे। ये जर्नी मेरे लिए चैलेंज बन गई थी।' दीपिका ने अपनी किचन स्ट्रैटजी पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था लेकिन लोगों को मेरे किचन में काम करने से दिक्कत होने लगी थी।'