दिवाली का त्योहार कार्तिक आर्यन के लिए खुशियों की सौगत लेकर आया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से कार्तिक भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं।
2 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर
भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को डराने में भी कामयाब रही है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।
3 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन बनी रही मजबूत पकड़
कार्तिक की यह फिल्म हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की टिकट खिड़की पर स्थिति और भी मजूबत नजर आई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा स्त्री 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। स्त्री 2 ने दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
4 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी
भूल भुलैया 3 कार्तिक के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने तीन दिन में यह कारनामा कर दिखाया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 29.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.28 करोड़ हो गई है। इससे पहले कार्तिक की भूल भुलैया 2 ने 100 तक पहुंचने में नौ दिन का समय लगाया था।
5 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
2024 की किन फिल्मों से रही पीछे?
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 की तुलना अगर इस साल की बड़ी हिट फिल्मों से की जाए तो वीकएंड की कमाई में यह स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी से काफी पीछे नजर आती है। वहीं, अजय देवगन की शैतान से यह फिल्म काफी ज्यादा आगे है। स्त्री 2 ने पेड प्रीव्यू को मिलकर पहले सप्ताहांत में 135.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल्कि 2898 एडी ने पहले तीन दिन में 220.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा शैतान ने पहले वीकएंड पर महज 54 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।
Celebs Bhai Dooj: आशा भोसले और कंगना रणौत ने मनाया भाई दूज, विशेष अनुष्ठान का किया आयोजन