दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज और भाई बीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भाई बहन अपने रिश्ते को उत्साह से मनाता है। इस त्योहार पर बॉलीवुड की दुनिया में भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें परिवार का साथ और भाई बहन का प्यार दर्शाया गया है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की इन फिल्मों के बारे में जो आप कभी भी देखकर अपने परिवार के साथ को याद कर सकते हैं।
2 of 6
बड़ी बहन
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बड़ी बहन (1993)
बॉलीवुड की फिल्म बड़ी बहन एक बहन की कहानी है, जो परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती है। परिवार का प्यार इस कहानी में बहुत अच्छे से देख सकते हैं। फिल्म 1993 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, इसमें कादर खान, असरानी, राज बब्बर, मीनाक्षी शेशाद्री जैसे सितारे नजर आए।
3 of 6
हम साथ-साथ हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम
हम साथ-साथ हैं (1999)
बॉलीवुड के खान अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को प्रशंसकों ने अपना प्यार दिया। इस फिल्म में तीन भाई और एक बहन की जिंदगियों को लेकर कहानी को बनाया गया है। फिल्म एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें तब्बू, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान को एक साथ देखा गया।
4 of 6
सरबजीत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सरबजीत (2016)
अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दिखाती है। फिल्म में सरबजीत बने रणदीप को फांसी की सजा सुनाई जाती है। तो उनकी बहन उन्हें बचाने की कोशिश में पूरी जी जान एक कर देती हैं। ये फिल्म एक बायोपिक है। फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5 of 6
रक्षाबंधन पर बने गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन (2022)
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन में एक भाई के धैर्य और त्याग को दर्शाया गया है। भाई बहन के प्यार को प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया है। इस फिल्म में दहेज को लेकर चल रही कुप्रथा के बारे में भी लोगों को बताया गया है।