फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: छठ पूजा देखना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, मनीषा रानी की पोस्ट पर टिप्पणी कर जताई इच्छा

Thu, 07 Nov 2024 10:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Nov 2024 10:22 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन हाल ही में भूल भुलैया 3 में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के बीच अभिनेता ने छठ पूजा देखने की इच्छा व्यक्त की है।
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan wants to see Chhath Puja, expressed his wish on social Media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

मनीषा रानी ने कई बार खुलेआम स्वीकार किया है कि कार्तिक आर्यन उन्हें काफी ज्यादा पसंद हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 3 की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। एक तरफ जहां फिल्म हर गुजरते दिन के साथ सफलता की नई इबारत लिख रही है। वहीं, इसके मुख्य अभिनेता ने हाल ही में चल रही छठ पूजा के उत्सव को देखने की इच्छा व्यक्त की है। 


Amaran Box Office Collection Day 8: हफ्ते भर बाद डगमगाई 'अमरन' की गाड़ी, आठवें दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट

Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan wants to see Chhath Puja, expressed his wish on social Media
फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala
छठ पूजा देखना चाहते हैं कार्तिक

दरअसल ,बिग बॉस ओटीटी 2 से प्रसिद्धि पाने वाली मनीषा रानी ने 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छठ पूजा मनाते हुए एक वीडियो साझा किया था। बिहार की रहने वाली इस अभिनेत्री को साड़ी पहने और नाक से माथे तक सिंदूर लगाए छठ का त्योहार मनाते हुए  वीडियो में देखा जा सकता है। कार्तिक ने इस वीडियो पर उन्हें और उनके परिवार को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इस उत्सव देखने की इच्छा व्यक्त की।

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)


Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan wants to see Chhath Puja, expressed his wish on social Media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

अभिनेता ने लिखा, “आपको और सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं। छठ पूजा देखने का मेरा बहुत मन है।” बता दें कि छठ पूजा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है, जहां भक्त सूर्य देव और छठी मईया की पूजा करने के लिए एकत्र होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan wants to see Chhath Puja, expressed his wish on social Media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 के बाद पति पत्नी और वो के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अभी यह फिल्म प्री प्रोडक्शन में है। इसके अलावा उनके पास एक और फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan wants to see Chhath Puja, expressed his wish on social Media
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 ने किया जबर्दस्त कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की मौजूदा फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 जमकर कारोबार कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 156.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7: दर्शकों के दिलों पर राज कर रही भूल भुलैया 3, अजय की इस फिल्म को छोड़ा पीछे
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed