नीतू कपूर: 21 की उम्र में थीं करोड़ों की मालकिन, शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग; पति के निधन के बाद क्यों की वापसी?
- नीतू कपूर फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रही हैं।
- एक्ट्रेस ने बाल कलाकार के रुप में करियर की शुरुआत की थी।
- मगर बहुत जल्दी नाम के साथ उन्होंने प्रॉपर्टी भी बना ली।
- पढ़िए क्यों छोड़ी नीतू ने फिल्म इंडस्ट्री...
विस्तार
अभिनेत्री नीतू कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। इसके बाद लीड एक्ट्रेस के रुप में डेब्यू पर दर्शकों के दिलों में राज किया। 21 साल की उम्र तक वह एक मर्सिडीज कार की मालकिन भी बन चुकी थीं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने करियर के पीक पर फिल्मी दुनिया छोड़ने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
नीतू ने क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?
नीतू कपूर बीते दिनों कर्ली टेल्स नाम के एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। वहां उन्होंने बातचीत में कहा, ‘15 साल की उम्र तक, मेरे पास लगभग पांच प्रॉपर्टी और एक मर्सिडीज थी। मुझे मुख्य भूमिकाओं के ऑफर मिलने शुरू हुए, तब मैं आठवीं कक्षा में थीं। इंडस्ट्री में आने के बाद मैं कभी वापस स्कूल नहीं जा सकी।’
वैजयंतीमाला को दिया श्रेय
आगे अपनी बातचीत में नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने कहीं भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने कहा, ‘ मैंने अभिनेत्री वैजयंतीमाला से डांस सीखा था। 'दो कन्या' और 'घर घर की कहानी' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं कभी किसी एक्टिंग स्कूल नहीं गई, लेकिन कैमरे के सामने कभी कोई झिझक नहीं हुई। मुझे लगता है कि इससे मुझे एक्ट्रेस बनने में मदद मिली।’
शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, फिर की वापसी
नीतू सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया नहीं था। सब को भले ही 21 साल की उम्र बहुत कम लग सकती है, लेकिन तब तक मैं काफी काम कर चुकी थीं और एक साधारण जीवन जीना चाहती थी।’ आगे पति ऋषि कपूर के निधन के बाद एक्टिंग में कम बैक पर नीतू ने कहा, ‘ऋषि के जाने के बाद मैं अकेली हो गई। इसी अकेलेपन की वजह से मैं फिल्मी दुनिया में वापस आ गई।’